मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिवसेना पुणे शहर महिला आघाडी उपशहर संघटिका पद पर प्रा.विद्या संतोष होडे नियुक्त

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के आदेश के अनुसार  शिवसेना पुणे शहर महिला  आघाडी उपशहर संघटिका पद पर प्रा.विद्या संतोष होडे को नियुक्त किया गया है। 
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में शिवसेना महिला आघाडी को मजबूती देने में इनका बहुमूल्य योगदान रहा है उसे मद्देनजर रखते हुए उनका चयन किया गया है। उन्होंने इससे पहले हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की समन्वयक की भी जिम्मेदारी बखूबी संभाली है। 
अपनी नियुक्ति पर उन्होंने बताया कि शिवसेना को हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में एक नंबर का पार्टी करने का मेरा मकसद है। पार्टी ने जो मुझ पर जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी निभाऊंगी। साथ ही महिलाओं पर होनेवाले अन्याय, अत्याचार व उनकी समस्याओं को पार्टी के माध्यम से हल करने को प्रधानता दूंगी। साथ ही आगामी पुणे महानगरपालिका चुनाव में मनपा भवन पर शान से भगवा झंडा लहराकर पुणे के विकास को गति देने के लिए शिवसेना के नगरसेवक मनपा भवन में भेजने के लिए हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में शिवसेना महिला आघाडी अहम भूमिका निभाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ