मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

इसरो का इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस से पहले गगनयान मिशन की पहली उड़ान के प्रक्षेपण का लक्ष्‍य

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस से पहले गगनयान मिशन के तहत पूर्व नियोजित दो मानव रहित उड़ानों में से पहली उड़ान का प्रक्षेपण करने का लक्ष्‍य निर्धारित किया है।
इसरो के अध्यक्ष डॉ. के. सिवन ने कहा कि तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 अगले साल के मध्य तक शुरू किया जाएगा। संगठन में वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करते हुए एक पत्र में, डॉ. सिवन ने कहा कि पीएसएलवी पर ईओएस-4 और ईओएस-6 का प्रक्षेपण और एसएसएलवी की पहली उड़ान में ईओएस-02 का प्रक्षेपण इस वर्ष की प्राथमिकताओं में से है।
    उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ 15 अगस्त से पहले पहला मानवरहित मिशन शुरू करने की योजना है। सभी हितधारक इस मिशन को पूरा करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।
डॉ सिवन ने कहा कि चंद्रयान-3 के डिजाइन में बदलाव और परीक्षण में अच्‍छी प्रगति हुई है और मिशन अगले साल के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल 1 सहित सभी बड़े वैज्ञानिक मिशन, जो 2021 में होने वाले थे, लेकिन महामारी की दूसरी लहर के कारण इनको छोड़ने का कार्यक्रम नए सिरे से निर्धारित करना पड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ