मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रामचंद्र कुंभार एमईएस पश्चिम महाराष्ट्र क्लस्टर हेड के रूप में नियुक्त

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
राष्ट्रीय उद्यमिता एवं औद्योगिक विकास कार्पोरेशन (नीडको) एमईएस मायक्रो स्मॉल सूक्ष्म व लघु मंत्रालय भारत सरकार के पश्चिम महाराष्ट्र क्लस्टर हेड के रूप में सावित्रीबाई फुले प्रतिष्ठान के अध्यक्ष रामचंद्र कुंभार की नियुक्ति की गई हैै। एमएसएमई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. के. सिंह के शुभ हाथों रामचंद्र कुंभार को नियुक्तिपत्र प्रदान किया गया है। 
अपनी नियुक्ति पर रामचंद्र कुंभार ने बताया कि एमएसएमई केंद्रीय लघु व सूक्ष्म मंत्रालय भारत सरकार की ओर से महाराष्ट्र के साथ साथ पूरे देश में बेरोजगार लघु माध्यम उद्योग, उद्यम बाजारपेठ, बचत गुटों को व लघु उद्योगों को राष्ट्रीयकृत बैंक की ओर से उद्योग सक्षम करने का काम करती है। देश में रोजगार व उद्योग बढ़ाने के लिए यह यंत्रणा काम करती है। नागरिकों को इसका लाभ उठाने के लिए इसका प्रचार व जागरूकता करते हुए महिला बचत गुट और किसानों तक इसकी जानकारी पहुंचाऊंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ