मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

इकबाल सैयद व शबाना सैयद का जनसंपर्क कार्यालय उद्घाटित

पहले चित्र में पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव इकबाल सैयद व शबाना सैयद के रामटेकडी के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन करते हुए पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश बागवे, दूसरे चित्र में महिला स्वच्छताकर्मियों को साड़ियां बांटते हुए रमेश बागवे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

(हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर,
पुणे महानगरपालिका में सत्ताधारियों ने सत्ता का दुरुपयोग किया है। काम न करते हुए करोड़ों रुपयों का घोटाला करने का काम भाजपा कर रही है। विपक्षी दलों को नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए निधि नहीं दी जा रही है। जातिवादी विचारधारावाली पार्टी को मतदाताओं ने नकार  देकर अब आगामी पुणे महानगर पालिका के चुनाव में महाविकास आघाड़ी की सरकार को सत्ता में लाना चाहिए। यह अपील पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश बागवे ने मतदाताओं से की है। 
पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव इकबाल सैयद व शबाना सैयद के रामटेकडी स्थित जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन शहर अध्यक्ष रमेश बागवे के शुभ हाथों किया गया तब आयोजित किए गए समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पूर्व राज्यमंत्री बालासाहब शिवरकर, नगरसेवक आनंद आलकुंटे, हड़पसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रा. शोएब इनामदार, अल्पसंख्यक पश्चिम महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष नदीम मुजावर, निरीक्षक राहुल वंजारी, शहर संघटक सचिव संजय डोंगरे, पूर्व स्वीकृत नगरसेवक ज्ञानेश्वर कांबले, प्रभाग अध्यक्ष संतोष सुपेकर, शहाजी खंडागले, दत्ता झोंबाडे आदि के साथ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर रामटेकडी परिसर की महिला स्वच्छताकर्मियों को इकबाल सैयद की पहल पर साड़ियां, साथ ही एक छात्रा को शिक्षा के लिए मदद के रूप में धनादेश (चेक) रमेश बागवे के शुभ हाथों प्रदान किया गया।
पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव इकबाल सैयद ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी समय में कांग्रेस पार्टी व इकबाल सैयद ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों को लागू करने के साथ ही नागरिकों की मूलभूत समस्याएं हल करने के लिए पुणे महानगरपालिका का चुनाव लड़ूंगा। कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्रा. शोएब इनामदार और आभार प्रदर्शन इकबाल सैयद ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ