मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

फुरसुंगी गांव में ‘जिजाऊ जन्मोत्सव’ के अवसर पर ‘बॉडी स्कैनिंग टेस्ट’ मुफ्त

संभाजी ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष उत्तम कामठे व उज्ज्वला कामठे द्वारा जानकारी


हड़सर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क

संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला और शिवधर्म सोशल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से ‘जिजाऊ जन्मोत्सव-2022’ का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर जर्मनी टेक्नोलॉली मशीन पर संपूर्ण शरीर की जांच यानी बॉडी स्कैनिंग टेस्ट बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन श्री विट्ठल मंदिर हॉल, फुरसुंगी पोस्ट ऑफिस के पास, फुरसुंगी गांव में बुधवार, 12 जनवरी 2022 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया है। यह जानकारी संभाजी ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष श्री उत्तम कामठे और शिवधर्म सोशल फाउंडेशन व शिवांजलि महिला बचत गट की अध्यक्षा शिवमती उज्ज्वला कामठे द्वारा संयुक्त रूप से दी गई है। दोनों ने नागरिकों से अपील की है कि वे इसका लाभ अवश्य उठाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ