राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी को हिंदी साप्ताहिक ‘हड़पसर एक्सप्रेस’ समाचारपत्र प्रदान करते हुए संपादक दिनेश चंद्रा, साथ में कवि मित्र सुनील जोशी उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
पुणे, महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी का हाल ही में पुणे आगमन हुआ था। पुणे के राजभवन में उनसे मिलने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने राज्यपाल महोदय से संक्षप्ति में चर्चा की। वे मधुर भाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने मुझसे खुलकर चर्चा की। इस समय मैंने उन्हें अपने साप्ताहिक हिंदी साप्ताहिक हड़पसर एक्सप्रेस के बारे में बताया और उन्होंने समाचारपत्र की प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद दिया और कहा कि हिंदी के प्रचार प्रसार में बहुत अच्छा योगदान दे रहे हो। बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
इस अवसर पर मेरे कवि मित्र सुनील जोशी द्वारा लिखित ‘संगिनी’ किताब का विमोचन श्री भगत सिंह कोश्यारी के शुभ हाथों किया गया। यहां सुनील जोशी की धर्मपत्नी भी प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।
0 टिप्पणियाँ