मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रेलवे का पुणे-नासिक सेमी हाई स्पीड डबल ब्रॉड गेज लाइन का पहला क्रय पूरा हुआ

कलेक्टर डॉ. राजेश देशमुख द्वारा खाताधारकों का अभिनंदन
कलेक्टर डॉ. राजेश देशमुख खाताधारक कोलते दंपत्ति का अभिनंदन करते हुए, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

पुणे, जनवरी (जिमाका)

रेलवे की पुणे-नासिक सेमी हाई स्पीड डबल ब्रॉड गेज लाइन के निर्माण के लिए निजी बातचीत के माध्यम से भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू है, इसके अंतर्गत पूरे प्रोजेक्ट की पहली खरीद पूरी हो गई। इस परियोजना के लिए खरीदकर जमीन देनेवाले चंद्रकांत गंगाराम कोलते और स्मिता चंद्रकांत कोलते का जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख के शुभ हाथों अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर भूमि खरीदने के लिए पहल करने वाली भूसंपादन क्र. 4 की उपजिलाधिकारी रोहिणी आखाडे-फडतरे, रेल्वे के सहमहाव्यवस्थापक (प्रकल्प) सागर अग्रवाल, सहमहाव्यवस्थापक (नियोजन वी. के गोपाल उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कोलते दांपत्य का अभिनंदन किया और कहा कि पुणे व नाशिक जिले की कृषि माल यातायात, माल परिवहन और प्रवासी यातायात के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण है। परियोजना को गति देने के लिए इसी प्रकार किसानों की पहल जरूरी है। किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा मिल रहा है, यह संदेश आज की खरीदी से जाएगा।
हवेली तालुका के 12 गांवों की भूमि अधिग्रहण के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से 8 गांवों को पूरा कर लिया गया है और 2 गांवों की आंशिक रूप से गणना कर ली गई है। आज खरीदी हवेली तालुका के पेरणे गांव की है। परियोजना में शामिल तीनों जिलों में यह पहली खरीद है। यह जानकारी श्रीमती आखाडे-फडतरे ने दी है।
सेमी हाईस्पीड परियोजना की विशेषताएं
इस रेलवे लाइन का निर्माण महाराष्ट्र सरकार और रेल मंत्रालय के संयुक्त उपक्रम महाराष्ट्र रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। यह रेलवे लाइन पुणे, अहमदनगर और नासिक जिलों से होकर गुजरेगी। पुणे जिले के हवेली, खेड, आंबेगांव और जुन्नर चार तालुकाओं को मिलकार कुल 54 गांवों का समावेश है। पुणे जिले में पुणे पहला स्टेशन सहित हड़पसर, मांजरी, वाघोली, आलंदी, चाकण, राजगुरूनगर, मंचर, नारायणगांव, आलेफाटा स्टेशनों का समावेश है। प्रमुख स्टेशनों में से चाकण, मंचर वे नारायणगांव स्टेशन कृषि उत्पादन और निजी माल परिवहन टर्मिनल होंगे। राजगुरूनगर स्टेशन केवल यात्री यातायात के लिए होगा।
भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज...
जिले में परियोजना के लिए अधिग्रहित किए जाने वाले गांवों में से 37 गांवों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। शेष प्रकरणों में गणना प्रक्रिया, मूल्यांकन टिप्पणी सहायक नगर रचना कार्यालय के पास भेजने आदि प्रक्रिया शुरू है। इस प्रोजेक्ट के लिए निजी बातचीत के जरिए जमीन खरीदी जा रही है। जमीन के लिए रेडी रेकनर की 5 गुना दर दी गई है। 
    भवन के साथ-साथ अन्य निर्माण, पेड़ आदि के लिए आकलन राशि का ढाई गुना भुगतान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ