राष्ट्रीय निशानेबाज खिलाड़ी अजिंक्य महेंद्र चव्हाण को सम्मानित करते हुए आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे व साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
(हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर, हड़पसर निवासी राष्ट्रीय निशानेबाज खिलाड़ी अजिंक्य महेंद्र चव्हाण ने आई.एस. एस. एफ. जूनियर विश्व चैंपियनशिप अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया है।
पुणे स्थित बॉम्बे इंजीनियरिंग ग्रुप, साथ ही आर्मी मार्क्समन यूनिट (भारतीय सेना) आर्मी टीम के खिलाड़ी अजिंक्य महेंद्र चव्हाण को लिमा, पेरु में संपन्न हुई आई. एस. एस. एफ. जूनियर विश्व चैंपियनशिप अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में या 50 मी. फ्री पिस्टल खेल में भारत की ओर से भाग लिया और कांस्य पदक प्राप्त हुआ है।
अजिंक्य चव्हाण ससाणेनगर, हड़पसर, पुणे के निवासी हैं। उन्होंने उक्त खेल का प्राथमिक अध्ययन का प्रशिक्षण स. प. महाविद्यालय, पुणे के गुरुकुल शूटिंग अकेडमी के प्रशिक्षक श्री गौरव झेंडे से लिया है। साथ ही वे भारतीय सेना के प्रशिक्षक सूभेदार सी.पी. झिने, नायब सूभेदार शिवाजी मोरे व आर्मी टीम के प्रशिक्षक हवलदार बिपिन सर के मार्गदर्शन में अभ्यास (प्रैक्टिस) कर रहे हैं।
पुणे के बॉम्बे इंजीनियरिंग ग्रुप के स्पोर्ट्स ऑफिसर, आर्मी टीम के कमांडिग ऑफिसर, नगरसेवक मारुति तुपे, आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे ने अजिंक्य को प्रतियोगिता के माध्यम से भारत और भारतीय सेना की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए बधाई दी है।
0 टिप्पणियाँ