भारतीय जनता पार्टी ओबीसी आघाडी पुणे शहर की उपाध्यक्षा स्मिता गायकवाड के कार्य अहवाल का विमोचन करते हुए भाजपा पुणे शहर अध्यक्ष जगदीश मुलिक, भाजपा ओबीसी आघाडी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष योगेश आण्णा टिलेकर व नगरसेवक मारुति तुपे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
(हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर, कोरोना महामारी के कारण निर्माण हुई बेरोजगारी को दूर करने के लिए पुणे शहर के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर प्रदान कराने के लिए स्मितसेवा फाउंडेशन के द्वितीय स्थापना दिन के अवसर पर भव्य नोकरी महोत्सव का आयोजन किया गया था, महोत्सव का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर अध्यक्ष जगदीश मुलिक के शुभहाथों किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी ओबीसी आघाडी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष योगेश आण्णा टिलेकर ने की थी। नोकरी महोत्सव का समापन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चित्रा वाघ की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर यशस्वी महिला उद्यमी, जिनका व्यवसाय 7 सालों से अधिक समय से शुरू है और वे अन्य महिलाओं को रोजगार दे रही हैं ऐसी 35 महिलाओं को स्मितसेवा यशस्वी महिला उद्यमी सम्मान पुरस्कार देकर उनका विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी आघाडी पुणे शहर की उपाध्यक्षा स्मिता गायकवाड के कार्य अहवाल का विमोचन उपस्थित अतिथियों के शुभहाथों किया गया।
यहां नगरसेवक मारुति तुपे, नगरसेविका उज्ज्वला जंगले, राहुल शेवाले, तुषार गायकवाड, संजय आण्णा सातव, शैलेंद्र बेल्हेकर, बालासाहेब घुले, डॉ अशोक सोरगावी, संदीप शेंडगे, योगेश गोंधले, छाया गदादे, सोनल कोद्रे, मंगला रायकर, अश्विनी शेंडे, श्रुतिका चौधरी, संगीता पाटिल, नूतन पासलकर, मोहिनी शिंदे, आरती कांबले, सुशीला चौरे, आशा हिंगणे, सुनीता पाटिल, सुजाता गायकवाड, वैशाली पाटिल, शालू भाटिया, सुनीता सैदाणे, वैशाली चौधरी, सविता घुले, त्रिशाला, नेहा वाले, पल्लवी महंगरे, शीतल शिंदे, स्मितसेवा फाउंडेशन और अस्तित्व कला मंच के सदस्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ