मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दीया फाउंडेशन द्वारा क्रिसमस के अवसर पर भव्य बाल मेला व मैजिक शो कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कांग्रेस पार्टी के शहराध्यक्ष रमेश बागवे का स्वागत करते हुए कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख, दूसरे चित्र में मेले में बच्चों को उपहार देते हुए इमरान शेख, तीसरे चित्र में संघटक इमरान शेख और दीया फाउंडेशन की प्रमुख नसीम शेख के कार्य का अहवाल व नूतन वर्ष के कैलेंडर का विमोचन करते हुए पूर्व राज्यमंत्री बालासाहब शिवरकर व अन्य और चौथे चित्र में भव्य बाल मेले का लुफ्त उठाते हुए नन्हें-मुन्ने बच्चे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

(हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर,
दीया फाउंडेशन के माध्यम से अम्मी नसीम शेख व इमरान शेख ने बड़ी संख्या में सामाजिक गतिविधियों कार्यान्वित की हैं, ऐसे क्रियाशील व समाज के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित नेतृत्व हमारी कांग्रेस पार्टी को मिले हैं। जाति और धर्म से परे ऐसे  ईमानदार कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी न्याय देगी। यह विचार पूर्व गृहराज्यमंत्री व पुणे शहर कांग्रेस पार्टी के शहराध्यक्ष रमेश बागवे ने व्यक्त किये।
पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख और दीया फाउंडेशन की प्रमुख नसीम शेख की पहल पर क्रिसमस के अवसर पर भव्य बाल मेला व मैजिक शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पूर्व राज्यमंत्री बालासाहब शिवरकर, पुणे शहर कांग्रेस पार्टी ओबीसी शहराध्यक्ष प्रशांत सुरसे, महिला पदाधिकारी पल्लवी सुरसे, कांग्रेस ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष प्रा. शोएब इनामदार, महिला हडपसर अध्यक्ष माया ढोरे, निरीक्षक राहुल वंजारी, गंगा विलेज सोसाइटी के चेयरमैन योगेंद्र गायकवाड, पुष्पा गायकवाड, गौरव बोराडे, अल्ताफ शेख, चाचा खुद्दुस, असलम शेख आदि के साथ नन्हें-मुन्ने बच्चों व उनके अभिभावक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख और दीया फाउंडेशन की प्रमुख नसीम शेख के कार्य का अहवाल व नूतन वर्ष के कैलेंडर का विमोचन पूर्व राज्यमंत्री   बालासाहब शिवरकर के शुभहाथों किया गया।
पूर्व राज्यमंत्री बालासाहब शिवरकर ने कहा कि अंतर-धार्मिक सद्भाव की अवधारणा कांग्रेस की है। इमरान शेख ने सभी धर्मों के लिए विभिन्न गतिविधियों को लागू किया है। कांग्रेस एकीकृत मानसिकता विकसित करने के लिए काम आपके द्वारा जारी है। ऐसे कार्यकर्ताओं के पीछे जनता जनार्दन अपना पूरा समर्थन देती है। पुणे महानगरपालिका में मौका मिलने पर इस क्षेत्र में लंबित मुद्दों से छुटकारा पाने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी। यह विश्वास उन्होंने व्यक्त किया। 
क्रिसमस के अवसर पर आयोजित किए गए भव्य बाल मेला में बच्चों के लिए विभिन्न खिलौने, कूद (जम्पिंग), कार्टून, खिलौने और विविध व्यंजन एवं बहुत कुछ मनोरंजन के साधनों के साथ मैजिक शो का भी आयोजन किया गया था, जिसका बच्चों ने पूरा लुफ्त उठाया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन किरण शितोले ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इमरान पानसरे, अक्षय बहिरट, अतीक शेख, चेतन कोतवाल, अमीर सैयद,      बालासाहब साबले, आलिम बागवान व दीया फाउंडेशन  के सदस्यों ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ