पुणे, जनवरी (जिमाका)
कोविड की पृष्ठभूमि पर विभिन्न विभाग कल्याणकारी योजनाओं का समन्वय एवं क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से करें और कोरोना प्रभावित परिवारों तक लाभ पहुंचाएं। यह निर्देश विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे ने दिए।
उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे ने पुणे, नासिक, धुले, जालना, जलगांव और पालघर जिलों का दौरा किया था। उस समय दिये गये निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा करने के लिए दूरदृश्य प्रणाली द्वारा विशेष बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक में उन्होंने अनेक निर्देश दिए।
डिप्टी स्पीकर डॉ. नीलम गोर्हे ने कहा कि जो महिलाएं और बच्चे कोविड के कारण बेसहारा हो गए हैं, उनका ध्यान रखा जाना चाहिए, उनका सर्वे किया जाना चाहिए। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निराश्रित महिलाओं एवं बच्चों की सहायता हेतु कार्य प्रगति पर है, यह संतोषजनक है लेकिन इसका उद्देश्य सभी लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए।
बाल विवाह रोकने के लिए पुलिस विभाग को विशेष ध्यान देना चाहिए। जिन लड़कियों का अपहरण किया गया है या जिन्होंने घर छोड़ दिया है उन्हें ढूंढने के लिए और वापस आईं लड़कियों का समुपदेशन करने के लिए भरोसा सेल के माध्यम से विशेष प्रयास किए जाएं। यह निर्देश उन्होंने पुलिस विभाग को दिए।
डॉ. नीलम गोर्हे ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि संबंधित विभाग कोविड काल में श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों, रिक्शा चालकों की सहायता के लिए योजनाओं को लागू करें। इस बारे में डाटाबेस तैयार किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी योजना शुरू की जाए। इस योजना के तहत पाणंद की सड़कों के चौड़ीकरण जैसे कार्य किये जाने चाहिए। साथ ही कहा कि ऐसे काम किए जाएं, जिससे महिला बचत गुटों को मदद हो। टीकाकरण में तेजी लाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जागरूकता की जाए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनव देशमुख का विशेष अभिनंदन...
डॉ. नीलम गोर्हे ने पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने कोविड सेंटर में महिला मरीजों की सुरक्षा के लिए की गई पहल के लिए विशेष रूप से अभिनंदन किया।
डॉ. देशमुख ने कोविड सेंटर में इलाज करा रही महिला मरीजों की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस दस्ता नियुक्त किया था। इस पुलिस दस्ते ने जिले के सभी कोविड केंद्रों का दौरा कर महिला मरीजों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास किये। इसका अच्छा उपयोग हुआ।
बैठक में पालघर के जिलाधिकारी माणिक गुरसल, जालना के जिलाधिकारी विजय राठोड, जलगांव के जिलाधिकारी डॉ. अभिजीत राऊत, नाशिक की जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी लीना बनसोड, पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनव देशमुख, जलगांव के महापालिका आयुक्त सतीश कुलकर्णी, पुणे के निवासी उपजिलाधिकारी हिम्मत खराडे, धुले के निवासी उपजिलाधिकारी संजय राठोड, पुणे के जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी ज्ञानेश्वर बोटे ने जिले में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

0 टिप्पणियाँ