मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

लोककल्याण दिनदर्शिका विमोचित

लोककल्याण दिनदर्शिका का विमोचन करते हुए पूर्व राज्यमंत्री विजय शिवतारे, साथ में लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

(हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर,
लोककल्याण प्रतिष्ठान के माध्यम से राजाभाऊ होले एवं उनके सहयोगी पिछले 20 वर्षों से लगातार समाज के लिए विभिन्न विधायक कार्य कर रहे हैं। उसी का एक हिस्सा है आज का लोककल्याण दिनदर्शिका विमोचन समारोह। यह विचार पूर्व जलसंपदा व जलसंधारण राज्यमंत्री विजय शिवतारे ने व्यक्त किए।
पूर्व राज्यमंत्री विजय शिवतारे के जन्मदिन के अवसर पर लोककल्याण प्रतिष्ठान द्वारा प्रकाशित की गई लोककल्याण दिनदर्शिका  का विमोचन करते हुए वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले, सचिव विनोद सातव, सहसचिव इंद्रपाल हत्तरसंग, सहकोषाध्यक्ष प्रभाकर शिंदे, राहुल भाडले, पांडुरंग शेंडे, सिरम कंपनी के कामगार प्रतिनिधि सचिन गायकवाड आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ