महाऊर्जा के आउटलेट का उद्घाटन करते हुए राज्यमंत्री दत्ता मामा भरणे, साथ में विधायक चेतन तुपे, हड़पसर आउटलेट के संचालक राजेंद्र कोंडे, प्रथमेश कोंडे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क
हड़पसर, जनवरी
महाऊर्जा कंपनी के उत्पादों की गुणवत्ता बहुत अच्छी है, ग्राहक इसे पसंद करते हैं। किसानों के माल को दाम दिलाने हेतु काम चल रहा है। हड़पसर में राजेंद्र कोंडे द्वारा शुरू किए गए आउटलेट ने ग्राहकों की सेवा शुरू कर दी है, नागरिकों से आग्रह है कि इस आउटलेट का लाभ उठाएं। यह विचार महाराष्ट्र राज्य के राज्यमंत्री दत्ता मामा भरणे ने व्यक्त किए।
हड़पसर में राष्ट्रवादी कामगार सेल कामगार संघटना पुणे शहर के अध्यक्ष राजेंद्र कोंडे व प्रथमेश कोंडे द्वारा शुरू किए गए महाऊर्जा के आउटलेट श्री स्वामी समर्थ डेयरी व होटल का उद्घाटन महाराष्ट्र राज्य के राज्यमंत्री दत्ता मामा भरणे के शुभहाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां विधायक चेतन तुपे, ऊर्जा के संचालक प्रकाश कुतवल, शाम कुतवल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ.शंतनु जगदाले, उद्योगपति विजय मोरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पीएमपी कामगार यूनियन के सुनील नलावडे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यूनियन के उपाध्यक्ष हरीश ओव्हाल, आबासाहब हवालदार, अनंता इंगुलकर, राजेंद्र पायगुडे, जयसिंग गाडेकर, नितिन चांदगुडे, सोमनाथ निंबालकर, विजय बारगुडे, बंटी चव्हाण, विवेक कदम, मंदार फरताले, मनीषा राऊत, रंजना कोंडे, स्वाति टिलेकर आदि के साथ अन्य अतिथिगणों ने उपस्थित रहकर शुभकामनाएं दीं।
हड़पसर के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डेयरी उत्पादों और ऊर्जा के सभी उत्पादों के साथ एक सुसज्जित आउटलेट शुरू किया गया है। नागरिकों से इसका लाभ उठाने का आग्रह व अपील हड़पसर आउटलेट के संचालक राजेंद्र कोंडे द्वारा की गई है।
0 टिप्पणियाँ