शिवसेना पुणे उपशहर प्रमुख समीर (आण्णा) तुपे द्वारा प्रकाशित शिव दिनदर्शिका का विमोचन विधान परिषद की उपसभापति नीलमताई गोर्हे व पुणे जिला सहसंपर्क प्रमुख आदित्य शिरोडकर करते हुए उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
(हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर, शिवसेना पुणे उपशहर प्रमुख समीर (आण्णा) तुपे द्वारा प्रकाशित की गई शिव दिनदर्शिका का विमोचन हाल ही में विधान परिषद की उपसभापति नीलमताई गोर्हे, पुणे जिला संपर्क प्रमुख सचिन अहिर, पुणे जिला सहसंपर्क प्रमुख आदित्य शिरोडकर के शुभ हाथों किया गया। पुणे स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू ऑडिटोरियम में आयोजित किए गए आदित्य पदाधिकारी संवाद कार्यक्रम में पिछले 5 सालों से लगातार शिवसेना पुणे उपशहर प्रमुख समीर (आण्णा) तुपे द्वारा प्रकाशित की जानेवाली शिव दिनदर्शिका का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर यहां पुणे जिलाप्रमुख विजय देशमुख, उपशहर प्रमुख समीर (आण्णा) तुपे, नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे, विधानसभा प्रमुख राजेंद्र बाबर, विधानसभा समन्वयक तानाजी लोणकर, विभाग प्रमुख सुरज कांबले, शाखा प्रमुख अमित कांबले के साथ सभी पदाधिकारीगण व शिवसैनिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ