मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (अफसर) कार्यालय में स्वामी विवेकानन्द का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

पुणे, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
दिनांक 12 जनवरी 2022 के अपराह्न, रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (अफसर) कार्यालय, पुणे में स्वामी विवेकानंद जी का 160वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कोविड-19 कोविड महामारी से बचाव संबंधी भारत सरकार के प्रोटोकॉल एवं विभिन्न मापदण्डों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए कार्यालय के प्रधान नियंत्रक डॉ. राजीव चव्हाण, भारलेसे, एनडीसी ने उनकी प्रतिमा को मालार्पण कर पुष्पांजली अर्पित किए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी को नमन करते हुए सभी युवाओं को युवा दिवस के इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ और ढेर सारी बधाइयाँ अर्पित कीं।
उक्त अवसर पर  प्रधान नियंत्रक डॉ. राजीव चव्हाण ने विवेकानंद की शख्सियत की चर्चा करते हुए उपस्थित कार्मिकों से कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्र के युवाओं को स्वामी जी ने कहा था, उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये। इस अवसर पर कार्यालय के संयुक्त नियंत्रक श्री एस. एम. सोनकुसरे सहित सभी स्कन्ध अधिकारी उपस्थित रहे। संयुक्त नियंत्रक श्री एस. एम. सोनकुसरे ने स्वामी जी की उक्ति जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते, को याद करते हुए सभी को अपने आत्मबल पर भरोसा रखने का संदेश दिए।  
उक्त अवसर पर कार्यालय के स्कन्ध अधिकारी श्री लहना सिंह, भारलेसे उप नियंत्रक, श्रीमती आरती राय चौधरी, भारलेसे सहायक नियंत्रक एवं श्री सतीश कुमार, भारलेसे सहायक नियंत्रक उपस्थित रहे। यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ