मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

यात्री कृपया ध्यान दें! संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस गाड़ी रद्द

पुणे, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल पर खरसिया-रॉबर्टसन स्टेशनों के बीच चौथी रेल लाइन के तकनीकी कार्यों हेतु ब्लाक लिए जाने के कारण शनिवार 22 जनवरी को संतरागाछी से पुणे के लिए रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द की गई है इसी प्रकार सोमवार 17 तथा 24 जनवरी को पुणे से संतरागाछी के लिए  रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 20821 पुणे - संतरागाछी एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।
यात्री कृपया नोट कर लें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ