मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नवगठित प्रभाग क्रमांक 44 और 46 में अगले कुछ ही दिनों में मिलेगा 24 घंटे पीने का पानी

नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे द्वारा पाइपलाइन डालने के काम का किया गया शुभारंभ
 प्रभाग क्रमांक 26 व पुराना कालेपडल प्रभाग में 15 साल के कार्यकाल में कई विकास कार्य किए गए। विपक्ष की भूमिका लिए बिना नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनहित के कार्य किए। विपक्षी दल श्रेय की राजनीति को दरकिनार कर नागरिकों का काम करें। मतदाता समझदार हैं और कुशल उम्मीदवारों के पीछे खड़े होंगे। यह विश्वास नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने व्यक्त किया।

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे की ओर से जारी पिछले कई वर्षों की लड़ाई को आखिरकार सफलता मिल ही गई है। नवगठित प्रभाग क्रमांक 44 और 46 में अगले कुछ दिनों में 24 घंटे पीने का पानी उपलब्ध होगा। हाल ही में कार्यक्षम नगरसेवक प्रमोदनाना वसंत भानगिरे के शुभ हाथों 24x7 अंतर्गत पीने के पानी की पाइपलाइन डालने के काम का शुभारंभ किया गया है।
नए रूप से प्रस्थापित हुए प्रभाग क्र. 44 व 46 के परिसर में स्मार्ट सिटी अंतर्गत 24x7 अनुषंग से पूरा कालेपडल परिसर, हांडेवाडी रोड पर रवी पार्क, नवरत्न एगजोटीका, मयूर जेमिनी, वैष्णवीनगर, चिंतामणीनगर, सातवनगर, दुगड चाल, श्रीराम चौक, गुलामअली नगर में आनेवाले कुछ दिनों में पूर्ण समय पानी आपूर्ति करनेवाली जलवाहिनी डालने के काम का शुभारंभ किया गया है।
पिछले कई सालों से मेरी मां-बहनों को पानी की कमी की समस्या से निजात मिलने जा रही है। कई कठिनाइयों का सामना करते हुए वन विभाग द्वारा कार्य के अंतिम चरण में बाधा उत्पन्न की जा रही थी। वन विभाग के पेड़ रामटेकड़ी स्थित टंकी से अपने क्षेत्र की ओर जानेवाली लाइन तक पाइप लाइन में आ रहे थे। इस स्थान का कार्य नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे की देखरेख में वनाधिकारियों को उचित दस्तावेजों को पूरा कर किया जा रहा है। जल्द ही प्रभाग में पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ