आंबेगांव खुर्द, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
वसंतराव थोरात विरंगुला केंद्र, जाभुलवाडी रोड, आंबेगांव खुर्द में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती का समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम चंद्रकांत वसंतराव थोरात द्वारा महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पण किया गया। इस अवसर पर चंद्रकांत आ.गुरव, अशोककुमार निवंगुणे, संजय रणसिंग, अनिल ढोकळे, ज्ञानेश्वर सोलस्कर ने छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
समारोह में जयसिंह जांभले, चंद्रकांत घोडके, पुरुषोत्तम देवगांवकर, अनंत कागदे, अविनाश कुलकर्णी, अशोक खोत, प्रकाश निकालजे, दिलीप तोडकर, दिलीप शिंदे, उमाकांत मास्कर, श्रीकांत जोशी, चंद्रकांत जांभले, रमेश थोपटे, अंतु मोडक, मळगे, सातपुते आदि के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता ज्येष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत गुरव ने की। आभार प्रदर्शन के साथ समारोह समाप्त हुआ।

0 टिप्पणियाँ