पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पल्स पोलियो अभियान में पुणे रेल मंडल भी अपनी तरफ से पूरे प्रयास के साथ सहयोगी भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में पुणे महानगरपालिका सहित विभिन्न नगरपालिकाओं के सहयोग से इस अभियान को मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के मार्गदर्शन में तथा रेलवे के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. कनकराय, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभय कुमार मिश्रा, सहायक नर्सिंग अधिकारी श्रीमती ऊषा मानपालेकर के नेतृत्व में मुख्य नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती वीरांगना अमलगांवकर, श्रीमती जीवनआशा तलवलकर तथा पैरामेडिक्स सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं की टीम के सक्रिय सहयोग से पुणे रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कॉलोनियों, रेलवे चिकित्सालयों में जगह-जगह बूथ लगाकर एवम् मोबाइल टीम द्वारा 5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई।

पुणे स्टेशन, ताड़ीवाला रोड, घोरपड़ी रेलवे कालोनी, कराड, सातारा, मिरज, कोल्हापुर सहित 18 टीकाकरण केन्द्रों और मोबाइल टीम द्वारा 5 वर्ष तक के लगभग 2000 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। मोबाइल टीम द्वारा लोनावला से दौंड स्टेशनों तक कई ट्रेनों में तथा स्टेशनों पर यात्रियों के साथ आए बच्चों को तथा रेलवे कालोनियों में पोलियो की खुराक दी गई। इसके बाद आगामी कुछ दिनों तक मोबाइल टीम के सदस्य घर-घर जाकर यह महत्वपूर्ण दायित्व निभाएंगे। पूरे अभियान के दौरान कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया गया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ