मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिवजयंती पर ‘शिवाजी द मैनेजमेंट गुरु’ विषय पर व्याख्यान

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित करती हुईं संचालिका डॉ. अनिता खटके, साथ में संस्था के चेयरमैन जयकिशन भुतडा व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

शिवजयंती के अवसर पर शिवाजी द मैनेजमेंट गुरु-इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में व्याख्यान का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरूआत व व्याख्यान का उद्घाटन छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित करते हुए संस्था के चेयरमैन जयकिशन भुतडा, निलेश भुतडा, चेतन भुतडा व संचालिका डॉ. अनिता खटके द्वारा किया गया। वडकी (ता. हवेली) स्थित इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च कॉलेज के छात्रों ने शिवाजी महाराज के अष्ट प्रधान मंडल को प्रस्तुत किया, साथ ही कार्यक्रम में दिखाया कि प्रत्येक मंत्रालय का कार्य कितना सुव्यवस्थित था।
संचालिका डॉ. अनिता खटके ने ‘शिवाजी द मैनेजमेंट गुरु’ विषय पर व्याख्यान देते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज कैसे मैनेजमेंट गुरु थे, उदाहरण सहित बताया। साथ ही महाराज किस तरह मैनेजमेंट के सिद्धांतों के जनक थे, इसका संक्षिप्त रूप में विवरण दिया। ‘शिवाजी द मैनेजमेंट गुरु’ विषय अमेरिका के बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जा रहा है। यह विषय अपने देश में व्यावसायिक शिक्षा में भी शुरू किया जाना चाहिए। 
प्रा. सुनील धनगर ने शिवाजी महाराज किस प्रकार एक अच्छे प्रशासक थे, यह उदाहरण सहित बताया। छात्रों को शिवाजी  महाराज के एक अलग दृष्टिकोण से परिचित उन्होंने कराया। कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्रा. प्रग्या तिवारी और सूत्र-संचालन प्रा. संदीप चौधरी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ