मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक गतिविधियों में निराकार आध्यात्मिक मिशन सबसे आगे : प्रवीण कालभोर

सद्गुरु बाबा हरदेवसिंह महाराज के जन्मदिन के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण
सद्गुरु बाबा हरदेवसिंह महाराज के जन्मदिन के अवसर पर लोणी पालखी स्थल पर वृक्षारोपण करते हुए राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सतीश कालभोर, साथ में प्रवीण कालभोर, मिशन के महासचिव अनिल मोरे, ज्ञानाचार्य पुष्पराज गुप्ता, हड़पसर विभाग प्रमुख बापू चोरगे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

समाज के कर्ज को चुकाने के लिए आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक गतिविधियों में निराकार आध्यात्मिक मिशन सबसे आगे है। वृक्षारोपण करके उन पौधों को जीवित रखना समय की जरूरत है। मानवता पर सद्गुरु बाबाजी की शिक्षाओं को विकसित करने के लिए सभी को पहल करनी चाहिए। यह विचार भारतीय जनता पार्टी पुणे जिला के उपाध्यक्ष प्रवीण कालभोर ने व्यक्त किए। 
स्पिरीचुअल सोशल एंड चैरिटेबल फाउंडेशन व निराकार आध्यात्मिक मिशन की ओर से सद्गुरु बाबा हरदेवसिंह महाराज के जन्मदिन के अवसर पर लोणी पालखी स्थल पर वृक्षारोपण व बच्चों को मिठाई खिलाकर बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यहां मिशन के महासचिव अनिल मोरे, ज्ञानाचार्य पुष्पराज गुप्ता, हड़पसर विभाग प्रमुख बापू चोरगे, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सतीश कालभोर, ग्रामपंचायत सदस्य नितिन लोखंडे, हवेली पूर्व अध्यक्ष नितिन टिलेकर, रामदास पवार, वसंतराव जाधव, गणेश जाधव, बबन जाधव, राजू नागू जाधव, राजू मोरे, अरुण मोरे, पांडुरंग कालभोर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर की उपाध्यक्ष सविता मोरे आदि उपस्थित थे। 
महाराष्ट्र के प्रभारी अनिल मोरे ने कहा कि निराकार आध्यात्मिक मिशन समाज कार्य में सबसे आगे है। सद्गुरु बाबाजी की विचारधारा के नाम पर सही मायने में मानवता की स्थापना के लिए पूरे भारत में सत्संग शुरू किया जाएगा। मिशन आध्यात्मिक जागरूकता और समाज के सभी वर्गों के लिए गतिविधियों को अंजाम देगा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम का नियोजन लोणी के प्रमुख भीमराव आनेराव, दत्तात्रय अंबुरे, पुष्पराज गुप्ता, मारुति वगरे, स्वप्निल कदम, अमन शेख द्वारा किया गया।
साथ ही सद्गुरु बाबाजी के जन्मदिन के अवसर पर हड़पसर में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। मिशन के महासचिव अनिल मोरे, महेश नलावडे, सुदाम घुले, मंदाकिनी नलावडे, सोमनाथ काशीद के शुभ हाथों वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का नियोजन हड़पसर विभाग प्रमुख बापू चोरगे, महिला विभाग जिला प्रमुख रोहिणी भोसले द्वारा किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ