मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मराठा टायगर फोर्स द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करनेवालों को किया गया सम्मानित

मराठा टायगर फोर्स के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करनेवालों को सम्मानित किया गया है।

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

शिव जयंती के अवसर पर मराठा टायगर फोर्स द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करनेवालों को सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में मराठा सेवा संघ के पुणे जिला अध्यक्ष राजेंद्र डुबल, मराठा क्रांति मोर्चा के राज्य समन्वयक रघुनाथ चित्रे पाटिल व रघुवीर तुपे के शुभहाथों छत्रपति संभाजी महाराज सामाजिक सेवा पुरस्कार से इंजि. कैलास वडघुले, छत्रपति शिवाजी महाराज समाज गौरव पुरस्कार प्रमोद गिरी, छत्रपति शिवाजी महाराज सामाजिक सेवा पुरस्कार डॉ. जितेंद्र देशमुख, राष्ट्रमाता राजमाता मां साहब जिजाऊ जीवन गौरव पुरस्कार ह.भ.प. रेश्माताई काकडे और राष्ट्रमाता राजमाता मां साहब जिजाऊ समाज भूषण पुरस्कार प्रियांका चौधरी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। शिवक्रांतिवीर मावला सतीश काले का विशेष रूप से सम्मान किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अपने बच्चों के जीवन को आकार देनेवाले माता-पिता को आदर्श माता-पिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यहां सतीश जगताप, महेश टेले पाटिल, संजीवनी जाधव, सविता अनिल मोरे, उत्तम कामठे, निलेश घुले, सागर चव्हाण, कैलास अवारी आदि अतिथिगण उपस्थित थे। 
‘शिवराय मनामनात शिवजयंती घराघरात’ इस पहल के तहत शिवजयंती सजावट प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानचिन्ह व नकद पुरस्कार देकर नवाजा गया।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक मराठा टायगर फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल ने किया। सूत्र-संचालन फोर्स के महासचिव विशाल लहाने पाटिल और आभार प्रदर्शन फोर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश काले ने किया। 
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन मराठा टायगर फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल, निलेश काले, विशाल लहाने पाटिल, महेश पवार, संजय बाभलसुरे, नामदेव निकम द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अमोल घाडगे, भाऊ वारे, तात्या घिगे, बबन वारे, नवनाथ गुंजाल, सुनील पवार, सचिन करले, अशोक नलवडे व मराठा टायगर फोर्स के सदस्यों द्वारा अथक परिश्रम किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ