केशवनगर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
केशवनगर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में रोड के किनारे मनपा प्रशासन द्वारा डाली गई पीने के पानी की पाइप लाइन करीब महीने भर से लीक है, जिसके कारण पीने का पानी यूं ही व्यर्थ बह रहा है, बर्बाद हो रहा है। इस ओर संबंधित विभाग का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। आज भी केशवनगर में पीने का पानी लोगों को अच्छी तरह से उपलब्ध नहीं है और दूसरी ओर उसी केशवनगर में पीने का पानी यूं ही व्यर्थ बह रहा है। हर रोज हजारों लीटर पानी व्यर्थ हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने जलापूर्ति विभाग से मांग की है कि लीक हुई पीने के पानी की पाइप लाइन को जल्द से जल्द ठीक किया जाए, जिससे व्यर्थ हजारों लीटर बह रहे पानी को बचाया जा सके और वह पानी लोगों के काम आ सके।

0 टिप्पणियाँ