लोककल्याण साधना गौरव पुरस्कार व लोककल्याण अन्नपूर्णा योजना लाभार्थी वितरण कार्यक्रम संपन्न
पहले चित्र में लोककल्याण साधना गौरव पुरस्कार के मानक। दूसरे चित्र में लोककल्याण अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत ज्योति शेलके को केशव महाराज के शुभ हाथों किराणा राशन देने का शुभारंभ करते हुए, साथ में लोककल्याण प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष राजाभाऊ होले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
संतों के लोक कल्याण के विचारों को राजाभाऊ होले ने समाज सेवा के माध्यम से आगे बढ़ाया है और उनका सामाजिक कार्य प्रेरणादायी है। यह विचार संत नामदेव महाराज के 16 वें वंशज केशव महाराज नामदास ने व्यक्त किये।
हड़पसर के सामाजिक क्षेत्र में अहम भूमिका निभानेवाले लोककल्याण प्रतिष्ठान के माध्यम से जनसेवा का अविरत यज्ञ चलानेवाले लोककल्याण प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष राजाभाऊ होले के जन्मदिन के अवसर पर लोककल्याण साधना गौरव पुरस्कार व लोककल्याण अन्नपूर्णा योजना लाभार्थी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, तब कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केशव महाराज नामदास बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां नगरसेवक मारुति तुपे, नगरसेवक योगेश ससाणे, मोहन बसाले, नीता भोसले, प्रा. विद्या होडे, अमोल हरपले, प्रा. एस.टी पवार, नितिन गावडे, राहुल चोरघडे, सुहास खुटवड आदि उपस्थित थे।
विविध क्षेत्रों में प्रशंसनीय कार्य करनेवाले नवरत्नों को 12 वां लोककल्याण साधना गौरव पुरस्कार, सम्मानचिन्ह व मानपत्र देकर सम्मानित किया गया। मेजर महेंद्र जाधव (लोककल्याण राष्ट्र साधना गौरव), डॉ. मंगेश बोराटे (समाज), राजेंद्र गाढवे (ज्ञान), प्रकाश शेवाले (उद्योग), नामदेव महाराज गारगोटे (धर्म), धनंजय बोराटे (सहकार), भानुदास लोंढे (कला), विवेकानंद काटमोरे (पत्रकारिता), मंगल किसन जाधव (मातृ-पितृ गौरव) को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लोककल्याण अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत 15 वीं लाभार्थी ज्योति शेलके की आर्थिक दृष्टि से सक्षम होने तक किराणा राशन का शुभारंभ केशव महाराज के शुभ हाथों किया गया।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक दिलीप भामे ने किया। सूत्र-संचालन प्रदीप जगताप और आभार प्रदर्शन विनोद सातव ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इंद्रपाल हत्तरसंग, प्रभाकर शिंदे, प्रवीण होले, चंद्रकांत वाघमारे, गणेश सातव आदि ने अथक परिश्रम किया।
0 टिप्पणियाँ