मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वंचित व जरूरतमंदों के लिए एक आशा की किरण हैं जनसेवक इमरान शेख : रमेश बागवे

दीया फाउंडेशन के अध्यक्ष व पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश बागवे, साथ में हड़पसर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रा. शोएब इनामदार व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

आम जनता को न्याय देने के लिए जनसेवक इमरान शेख जैसे दयावान की समाज को जरूरत है। समाज की उन्नति एवं समाज के सभी स्तर के लोगों के लिए हमेशा विधायक कदम उठानेवाले इमरान शेख द्वारा जारी कार्य सही मायने में काबिले तारीफ हैं। समाज के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित जनसेवक इमरान शेख वंचित व जरूरतमंदों के लिए एक आशा की किरण हैं। यह विचार पूर्व गृह राज्यमंत्री व पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश बागवे ने व्यक्त किए।
दीया फाउंडेशन के अध्यक्ष व पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किए गए अभिष्टचिंतन समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां नगरसेवक मारुति आबा तुपे, नगरसेविका नंदा लोणकर, युवा नेतृत्व मोहसिन शेख, पुणे शहर कांग्रेस ओबीसी कमेटी के शहराध्यक्ष प्रशांत सुरसे, हड़पसर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रा. शोएब इनामदार, पल्लवी सुरसे, सतीश जगताप, शेरअली शेख, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा हड़पसर के अध्यक्ष इम्त्याज मेमन, शीतल संजय शिंदे, रवि भोसले आदि के साथ राजनीति पार्टी और विविध सामाजिक संघटनों के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अभिष्टचिंतन समारोह में शामिल हुए। इमरान शेख के जन्मदिन के अवसर पर मुफ्त में गैस चूल्हा मरम्मत का आयोजन भी किया गया था, जिसका सैयदनगर एवं आसपास के क्षेत्र के 4500 नागरिकों ने लाभ उठाया। 
आगे बोलते हुए रमेश बागवे ने कहा कि इमरान शेख का सामाजिक-राजनीतिक कार्य सराहनीय है। बहुत ही कम समय में सामाजिक पहल के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को समाज के सभी स्तरों तक पहुंचने का काम किया  है। आगामी महानगरपालिका के चुनाव में ऐसे कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने की अथक भूमिका निभाऊंगा। 
इमरान शेख ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के उपेक्षित और वंचित नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में कई गतिविधियों को लागू किया गया। जन्मदिन पर खर्च न करते हुए गैस चूल्हा मरम्मत पहल का आयोजन किया गया था, जिसका साढ़े चार हजार घरों को लाभ हुआ। दीया फाउंडेशन के माध्यम से समाज सेवा का बीड़ा उठाया है, समाज की उन्नति में हमारा फाउंडेशन अहम भूमिका निभा   रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ