मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संजय बापू सपकाल के जनसंपर्क कार्यालय में मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय बापू सपकाल के जनसंपर्क कार्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की 392 वीं जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। संजय बापू सपकाल के हाथों छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित करते हुए अभिवादन किया गया। इस अवसर पर यहां डॉ. विद्याधर चव्हाण, शिवसेना पुणे उप शहर प्रमुख (वैद्यकीय) अजय सपकाल, हड़पसर शाखा प्रमुख अजय सकपाल, प्रमोद भांबुरे, भाऊ माकर, सुरेश दोरी, कुणाल सपकाल के साथ अन्य पदाधिकारीगण व शिवसैनिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ