मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

इंसानियत का जज्बा ही कर सकता है एक इंसान दूसरे इंसान की मदद : शैलेंद्र बेल्हेकर

अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था द्वारा गन्ना काटनेवाले श्रमिक महिलाओं, पुरुष व छोटे बच्चों को बांटे गए कपड़े
गन्ना काटनेवाले श्रमिक महिलाओं, पुरुष व छोटे बच्चों को कपड़े बांटते हुए अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

मेहनती, जरूरतमंद परिवारों को पेट भर खाना मिले, रहने के लिए खुद का घर हो और पहनने के लिए अच्छे कपड़े मिल सकें, इस हेतु हर किसी ने अपना योगदान देना चाहिए। हमें अपने आप में एक इंसानियत का जज्बा रखना चाहिए, क्योंकि एक इंसान ही दूसरे इंसान की मदद कर सकता है। यह विचार अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर ने व्यक्त किए।
अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से ‘आपली मदत आपल्या बांधवांसाठी’ इस पहल के अंतर्गत नंदुरबार जिले के गन्ना काटनेवाले श्रमिक महिलाओं को साड़ी, पुरुष व छोटे बच्चों को कपड़े बांटे गए, तब वे बोल रहे थे। 
पहल के बारे में बोलते हुए शैलेंद्र बेल्हेकर ने आगे बताया कि हमारे क्षेत्र में कई उच्चभ्रू सोसाइटियां हैं। उनमें रहने वाले लोगों के पास से हम ऐसे कपड़े इकट्ठा करते हैं जिन्हें अच्छी स्थिति में इस्तेमाल किया जा सकता है। इन कपड़ों को बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए इकट्ठा किया जाता है, फिर जिस परिसर में जरूरतमंद लोग हैं वहां जाकर उन कपड़ों को बांटा जाता है। संस्था पिछले बारह वर्षों से यह कार्य कर रही है जिसके तहत हजारों जरूरतमंद परिवारों को कपड़े वितरित कर चुकी है।
पहल का सफलतापूर्वक संयोजन उज्ज्वला टिलेकर, शुभांगी शिंदे, मीनाक्षी कुमकर, रेश्मा लोणारे, विनोद गदादे, अतुल रासकर, गोरख आडेकर, ओजस बेल्हेकर, महेश गलगे, डॉ. गणेश सातव और प्रदीप मगर द्वारा किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ