हल्दी कुंकू समारोह की प्रमुख अतिथि वाघोली गांव की पूर्व सरपंच मीना सातव, शिवसेना पुणे शहर समन्वयक सुदर्शना त्रिगुणाईत, शहर संघटिका समूह नियोजन योगिता शिर्के का स्वागत करती हुईं पुणे उपशहर संघटिका अमृत पठारे उक्त चित्र में दिखाई दे रही हैं।
हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मेरा सौभाग्य, मेरा सम्मान, हम सब मिलकर करेंगे विधवा महिलाओं का सम्मान, उसे कम क्यों आंकें, आओ विधवाओं का सम्मान हम करें, का नारा लगाते हुए एक अनोखा हल्दी कुंकू पहल का आयोजन शिवसेना पुणे उपशहर संघटिका अमृत पठारे द्वारा किया गया। इस पहल के तहत उन्होंने मुफ्त नेत्र चिकिस्ता और मुफ्त हेल्थ बॉडी चेकअप शिविर का आयोजन करके महिलाओं के स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान दिया है। उपहार के रूप में महिला बचत गुट के माध्यम से बनाए गए हैन्ड पर्स व घर का बना अचार रखने के लिए जार ऐसी उपयोगी वस्तुएं महिलाओं को उपहार के रूप में दी गईं। इस अवसर पर यहां वाघोली गांव की पूर्व सरपंच मीना सातव, शिवसेना पुणे शहर समन्वयक सुदर्शना त्रिगुणाईत, शहर संघटिका समूह नियोजन योगिता शिर्के, उपविभाग संघटिका अंबिका ताटीकोंडा, उपविभाग संघटिका ज्योति बेल्हेकर, शाखा संघटिका अश्विनी वाव्हल, प्रभाग संघटिका विजय पित्ता, रेखा गायकवाड, भजनी मंडल की अध्यक्षा संगीत विशारद, गोदावरी काले, अमृत बहुउद्देशीय संस्था की अध्यक्षा पूजा धुमाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
वाघोली की पूर्व सरपंच मीना सातव ने अमृत पठारे की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज उन्होंने एक बहुत अच्छा उपक्रम किया है, यदि इस तरह की गतिविधियां हर जगह की जाएं तो विधवाएं निश्चित रूप से कहीं भी अपने आप को हीन महसूस नहीं करेंगी। आपने हमेशा गरीबों के साथ-साथ महिलाओं को सामाजिक कार्यों में सशक्त बनाने में बहुत अच्छा काम किया है।
शिवसेना शहर समन्वयक सुदर्शना त्रिगुणाईत ने महिलाएं घर पर ही बैठे-बैठे क्या क्या कम कर सकती हैं और उसमें से उन्हें क्या लाभ हो सकता है, इस बारे में संक्षिप्त रूप में विवरण दिया।
समारोह की आयोजिका शिवसेना पुणे उपशहर संघटिका अमृत पठारे ने कहा कि कई महिलाओं को आजादी नहीं मिलती है, उनका स्वाभिमान चूर-चूर होता है। ऐसी महिलाएं खुद को सशक्त बनाएं और एक-दूसरे का सम्मान करें। एक दूसरे का समर्थन करने का फैसला हमें करना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ