मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

श्री गाडगेबाबा की जयंती पर प्लास्टिक संकलन अभियान का किया गया आयोजन

श्री गाडगेबाबा की प्रतिमा का पूजन करके छत्रपति शाहू उद्यान रास्ता पेठ केंद्र की शुरूआत करते हुए गाडगेबाबा धर्मशाला रास्ता पेठ के व्यवस्थापक श्री सुनील माने व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेंट्रल रेल्वे पुणे डिवीजन श्री मोहन दुधाने उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, प्रतिनिधि (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

पर्यावरण गतिविधि व सामाजिक समरसता कसबा भाग द्वारा संयुक्त रूप से संत सेवा योगी श्री गाडगेबाबा की जयंती के अवसर पर प्लास्टिक संकलन अभियान का आयोजन किया गया था। गाडगेबाबा ने अपने जीवन में स्वच्छता को कितना महत्त्व दिया है, इससे हम सभी अच्छी तरह से परिचित हैं, इसलिए पहल करते हुए हमने ई-वेस्ट प्लास्टिक संकलन अभियान की मुहिम जारी की है। यह जानकारी सामाजिक समरसता गतिविधि कसबा भाग के संयोजक श्री राजेश पवार ने दी है। 
श्री राजेश पवार ने आगे बताया कि कसबा भाग में कुल 28 जगहों पर व पुणे महानगर में 350 संकलन केंद्र, 9 संस्थाएं हैं। अब पुणे महानगरपालिका के सहयोग से 27 फरवरी 2022 को एक केंद्र की शुरूआत श्री छत्रपति शाहू उद्यान ‘रास्ता पेठ’ में श्री गाडगेबाबा की प्रतिमा का पूजन करके गाडगेबाबा धर्मशाला ‘रास्ता पेठ के व्यवस्थापक श्री सुनील माने व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेंट्रल रेल्वे पुणे डिवीजन श्री मोहन दुधाने के शुभ हाथों रा.स्व.संघ कसबा भाग के सहकार्यवाह श्री हेमंत किराड की प्रमुख उपस्थिति में की गई है। 
ई-वेस्ट संकलन केंद्र के माध्यम से कसबा भाग का जिम्मा सामाजिक समरसता गतिविधि कसबा भाग के संयोजक श्री राजेश पवार, कसबा भाग सेवा विभाग सहसंयोजक अशोक जवेरी, वस्ती संयोजक कसबा नगर श्री तुषार दिवटे। शाहू उद्यान केंद्र : सर्वश्री बंडू गुजर, सुनील शेलके, वरद ठकार। स्वरूप वर्धिनी संस्था केंद्र : श्री गणेश कामठी, श्री महेश केंगरी। काल भैरवनाथ मंडल केंद्र : श्री कृष्णा शिवले, श्री अशोक जवेरी। कसबा पेठ केंद्र : सर्वश्री महेश अमराले, शरद मुसले। 
कोरेगांव पार्क के ई- वेस्ट संकलन के तहत 4 केंद्र कार्यरत थे। जो इस प्रकार थे- नॉर्थ मेन रोड, कोरेगांव पार्क लेन नम्बर 6, सुजाता को-ऑपरेटिव सोसायटी व ताडीवाला रोड। जिसमें अक्षता जैन, अश्विनी पाटिल, चेतन वालिंबे, चैतन्य भोसले व सौरभ नेराकर ने वेस्ट संकलन करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ