आधार प्रतिष्ठान की ओर से विश्व महिला दिन के अवसर पर महिलाओं के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने केक कांटकर महिला दिन मनाया।
हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
आधार प्रतिष्ठान की ओर से विश्व महिला दिन के अवसर पर महिलाओं के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देते हुए मुफ्त नेत्र जांच शिविर व चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का लाभ 250 से अधिक महिलाओं ने उठाया। शिविर का आयोजन आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे व माया महेश ससाणे द्वारा किया गया।
महिलाओं के लिए शिक्षा की नींव रखनेवाली क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का पूजन व दीप प्रज्ज्वलन जनसेवा बैंक के पूर्व संचालक विलास शेलार के शुभहाथों करके शिविर की शुरूआत की गई। यहां प्रमुख अतिथि के रूप में नगरसेवक मारुति तुपे, नगरसेविका उज्ज्वला जंगले, आर.पी.आई. पुणे की शहाराध्यक्षा शशिकला वाघमारे, पुणे शहर के पूर्व उपाध्यक्ष जीवन जाधव, शैलेंद्र बेल्हेकर, ह.भ.प. माधवराव ससाणे, प्रा. सुभाष ससाणे, गणेश घुले, सतीश भिसे, स्मिता गायकवाड आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
शिविर को सफल बनाने के लिए विजय ससाणे, ऋषभ सातव, चिन्मय साडविलकर, अभिषेक कारखानीस आदि ने अथक परिश्रम किया।
0 टिप्पणियाँ