मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मानवतावादी समाज सेवा संघटना द्वारा मतिमंद विद्यालय के बच्चों को किया गया अन्नदान

हड़पसर, प्रतिनिधि (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मानवतावादी समाज सेवा संघटना की ओर से पैगंबरवासी मोहम्मद अली सैयद की स्मृति में महावीर निवासी मतिमंद विद्यालय, घोरपडे बस्ती, लोणी कालभोर, ता. हवेली, जिला-पुणे विद्यालय के बच्चों को अन्नदान किया गया।
मानवतावादी समाज सेवा संघटना के संस्थापक अध्यक्ष गफ्फार खान ने महावीर निवासी मतिमंद विद्यालय के छात्रों को कुछ मजेदार किस्से एवं मनोरंजन कहानियाँ सुनाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी लाई। इस अवसर पर यहां मानवतावादी समाज सेवा संघटना के सचिव अशोक जाधव, उपाध्यक्ष प्रकाश रावलकर, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सईद, कार्यकारी सदस्य मेहमूदशा भंडारी आदि उपस्थित थे। 
महावीर निवासी मतिमंद विद्यालय की मुख्याध्यापिका अर्चना धुरदेव ने संस्था की संक्षिप्त रूप में जानकारी देते हुए उक्त पहल के लिए मानवतावादी समाज सेवा संघटना के प्रति आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ