मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विश्व महिला दिन पर संभाजी ब्रिगेड और शिवधर्म सोशल फाउंडेशन द्वारा आम महिलाएं सम्मानित

संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला व शिवधर्म सोशल फाउंडेशन की ओर से आम महिलाओं का सम्मान किया गया।

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

विश्व महिला दिन के अवसर पर संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला व शिवधर्म सोशल फाउंडेशन की ओर से आम महिलाओं का सम्मान किया गया है।
‘जिजा माऊली गे तुला वंदना ही तुझ्या प्रेरणेने दिशा मुक्त दाही’ मां जिजाऊ को केंद्र स्थान मानते हुए विश्व महिला दिन के अवसर संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला व शिवधर्म सोशल फाउंडेशन की ओर से एकता योग केंद्र, फुरसुंगी में गांव की आम महिलाओं का सम्मान किया गया। हम हमेशा देखते हैं कि किसी विशिष्ठ वर्ग या कोई वरिष्ठ अधिकारी पद पर कार्यरत महिलाओं का ही सम्मान किया जाता है, परंतु समाज के निचलेस्तर पर काम करनेवाली आम महिलाओं का सम्मान करने का विचार कोई भी नहीं करता है। इस ओर गंभीर रूप से देखते हुए शिवधर्म सोशल फाउंडेशन द्वारा पहल कर एक अभिनव कदम उठाया है। यह जानकारी शिवधर्म सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष उत्तम बापू कामठे व उज्वला उत्तम कामठे ने दी।  इस अवसर पर एकता योग केंद्र फुरसुंगी में सुनीता खुटवड, नलिनी हरपले, जयश्री भोसले, मनीषा सुरवसे, अस्मिता गायकवाड, सुनीता पवार, माधुरी शिंदे का सम्मान उज्वला उत्तम कामठे के शुभ हाथों किया गया। इन महिलाओं को राष्ट्रमाता जिजाऊ मां साहब की प्रतिमा, किताब व शाल देकर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रा. प्रविण भोसले व सामाजिक कार्यकर्ता अशोकराव खुटवड ने बहुमूल्य योगदान दिया। 
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन प्रा.प्रविण भोसले और आभार प्रदर्शन उत्तम कामठे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ