मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संभाजी ब्रिगेड द्वारा राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

महापुरुषों के बारे में विवादास्पद और आपत्तिजनक विधान करनेवाले राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के खिलाफ चंदननगर पुलिस स्टेशन में संभाजी ब्रिगेड की ओर से शिकायत दर्ज करते हुए संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर घाडगे, साथ में संभाजी ब्रिगेड के पदाधिकारी उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, प्रतिनिधि (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

अखंड हिंदुस्थान के आराध्यदैवत छत्रपति शिवाजी महाराज, ज्ञान की देवी सावित्रीबाई फुले, महात्मा ज्योतिराव फुले  महापुरुषों के बारे में विवादास्पद और आपत्तिजनक विधान करनेवाले राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के खिलाफ चंदननगर पुलिस स्टेशन में संभाजी ब्रिगेड की ओर से शिकायत दर्ज की गई है। यह जानकारी संभाजी ब्रिगेड पुणे के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर घाडगे ने दी है। 
जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर घाडगे ने अधिक जानकारी देते हुए आगे कहा कि महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल पद पर कार्यरत भगतसिंह कोश्यारी ने जाहिर कार्यक्रम में विविध प्रसार माध्यमों के सामने अखंड भारत के आराध्यदैवत छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक विधान करके हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचे, ऐसा जान-बूझकर कहा है। उन्होंने कहा कि संत रामदास नहीं होते तो शिवाजी को कौन पहचानता, संत रामदास शिवाजी के गुरु थे, यह कथन करके छत्रपति शिवाजी महाराज का अवमान करके जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। छत्रपति शिवाजी महाराज को कम आंकने और उनके महान कार्यों को नाकारने का प्रयास किया गया है और यह बयान देने से पहले ज्ञान की देवी सावित्रीबाई फुले व महात्मा ज्योतिराव फुले महापुरुषों के बारे में भी बहुत  निचलेस्तर का बयान दिया, जिसे पत्र में महापुरुषों का उल्लेख करना शर्म की बात होगी। यह पुणे शहर को सुशोभित नहीं करता है, जो संस्कृति और ज्ञान का मायका है।
भगतसिंह कोश्यारी ने अक्षम्य अपराध किया है। वास्तव में, भारतीय संविधान और सभी कानून देश में सभी पर समान रूप से लागू होते हैं। प्रदेश के अहम पद पर कार्यरत भगतसिंह कोश्यारी ने आपत्तिजनक बयान देकर अपराध किया है। हम राज्यपाल पद का उच्च आदर और सम्मान करते हैं हालाँकि हम व्यक्तिगत रूप से भगतसिंह कोश्यारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का अनुरोध कर रहे हैं। राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं    हुआ तो संभाजी ब्रिगेड की ओर से तीव्र आंदोलन शुरू किया    जाएगा। साथ ही भगतसिंह  कोश्यारी का पुणे जिले में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करने  दिया जाएगा। यह चेतावनी संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर घाडगे ने दी है। 
यहां महिला आघाडी की अध्यक्षा मोहिनी रणदिवे, हवेली तालुकाध्यक्ष शिवाजी पवार, जिला सचिव निलेश ढगे, विद्यार्थी आघाडी जिलाध्यक्ष जयदीप रणदिवे, विजय कदम व संभाजी ब्रिगेड के अन्य पदाधिकारी     उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ