मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था ने सैनिकों की पत्नी व मां को ‘स्त्रीशक्ति’ पुरस्कार देकर किया सम्मानित

अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से सैनिकों की पत्नी व मां को स्त्रीशक्ति पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हड़पसर, प्रतिनिधि (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

भारतीय सेना के सैनिकों की मां व पत्नी होना बहुत ही गर्व व अभिमान की बात है। देश की सेवा के लिए सैनिक अपनी जान की बाजी लगाकर देश की सुरक्षा करते हैं तो दूसरी तरफ सैनिकों की मां व पत्नी पूरे परिवार का आधार बनकर परिवार का पुरा जिम्मा बखूबी संभालते हैं। वे बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार की जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाते हैं। सही मायने में नारी शक्ति को तहेदिल से हम नमन करते हैं। यह विचार अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर ने व्यक्त किए।
गोंधलेनगर स्थित जयजवान सोसाइटी में अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से विश्व महिला दिन के अवसर पर  भूतपूर्व सैनिकों की पत्नी व मां को स्त्रीशक्ति पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, तब वे बोल रहे थे।
समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन नारायण अंकुशे, अविनाश ढोले, जयश्री तांबोले, रेश्मा लोणारे व ओजस बेल्हेकर द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ