मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान कराने के लिए जी जान से सेवा कर रहे हैं नगरसेवक नाना भानगिरे : सचिन अहिर

नगरसेवक प्रमोद भानगिरे ने स्वयं खर्चे से बनाए गए पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर चौक सुशोभिकरण का उद्घाटन व धर्मवीर आनंद दिघे साहब वाचनालय का लोकार्पण करते हुए पूर्व राज्यमंत्री व शिवसेना पुणे जिला संपर्क प्रमुख सचिन अहिर, साथ में जिला प्रमुख विजय देशमुख, पुणे शहर प्रमुख संजय मोरे, नगरसेवक विशाल धनवडे, समन्वयिका सुप्रिया डालिंबकर व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, प्रतिनिधि (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

आगामी पुणे महानगरपालिका चुनाव में महानगरपालिका भवन पर शान से भगवा लहराने की जिम्मेदारी मेरी, आपकी व हम सभी शिवसैनिकों की है।
सत्ता में न रहते हुए भी जिस तरह से नगरसेवक नाना भानगिरे लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान कराने के लिए जी जान लगाकर तहेदिल से आम जनता की सेवा कर रहे हैं इससे मैं बहुत प्रभावित हूं। पुणे महानगरपालिका का एक महत्त्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मैं नगरसेवक नाना भानगिरे को दूंगा। यह संकेत पूर्व राज्यमंत्री व शिवसेना पुणे जिला संपर्क प्रमुख सचिन अहिर ने दिए। 
विश्व महिला दिन के अवसर पर नगरसेवक प्रमोद भानगिरे द्वारा स्वयं खर्चे से पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर चौक सुशोभिकरण का उद्घाटन व धर्मवीर आनंद दिघे साहब वाचनालय का लोकार्पण पूर्व राज्यमंत्री व शिवसेना पुणे जिला संपर्क प्रमुख सचिन अहिर के शुभ हाथों किया गया तब आयोजित समारोह में वे बोल रहे थे। वाचनालय के लोकार्पण के बाद सचिन अहिर ने वाचनालय में बैठकर अखबार पढ़ा। इस अवसर पर यहां शिवसेना पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, पुणे शहर प्रमुख संजय मोरे, नगरसेवक विशाल धनवडे, हड़पसर प्रमुख राजेन्द्र बाबर, समन्वयक तानाजी लोणकर, उद्योगपति बालासाहेब भानगिरे, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की संघटिका वैष्णवी दीपक घुले, समन्वयिका सुप्रिया डालिंबकर, विभाग प्रमुख अभिमन्यु भानगिरे, नितिन गावडे, उपविभाग प्रमुख शाश्वत घुले, पूर्व उपविभाग प्रमुख संतोष होडे, उल्हास तुपे, राजीव भाडले, सरपंच प्रज्ञा झांबरे, देवेंद्र भट, सुनील पाटिल के साथ शिवसेना पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। साथ ही विश्व महिला दिन के अवसर पर अलग अलग क्षेत्रों में अहम भूमिका निभानेवाली महिलाओं को पूर्व राज्यमंत्री व शिवसेना पुणे जिला संपर्क प्रमुख सचिन अहिर के शुभ हाथों विशेष रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
नगरसेवक नाना भानगिरे ने इस अवसर पर कहा कि पुणे महानगरपालिका में नए से समावेश गांवों का विकास शिवसेना के माध्यम से प्रगति पथ पर है। शिवसेना 80 प्रतिशत समाजनीति 20 प्रतिशत राजनीति करती है। शिवसैनिक पुणे महानगरपालिका पर भगवा लहराएंगे। हड़पसर विधानसभा मतदार संघ में से 10 से अधिक शिवसेना के नगरसेवक किस तरह चुनकर आ सकते हैं इस हेतु विशेष कोशिश करूंगा। शिवसेना के दम पर बड़े होनेवाले शिवसेना पक्ष को भूल गए हैं, उन्हें जनता ही रास्ता दिखाएगी।
आभार प्रदर्शन सचिन तरवडे ने किया। समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन नगरसेवक नाना भानगिरे आयोजक टीम द्वारा किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ