मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

देवेंद्र शुक्ल फाउंडेशन द्वारा समाजसेविका स्मिता तुषार गायकवाड सम्मानित

देवेंद्र शुक्ल फाउंडेशन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करनेवाली समाजसेविका स्मिता गायकवाड को पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल सम्मानित करती हुईं उक्त चित्र में दिखाई दे रही हैं।

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

देवेंद्र शुक्ल फाउंडेशन की ओर से विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करके समाज को सक्षम करनेवाली कर्तृत्ववान महिलाओं को ऋणनिर्देश समारोह में सम्मानित किया गया है। 
उक्त ऋणनिर्देश समारोह में हड़पसर की समाजसेविका व स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता तुषार गायकवाड को पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल के शुभहाथों सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर यहां सहायक पुलिस आयुक्त प्रतिभा जोशी, सेवानिवृत्त मेजर आशा अलगप्पा, प्रसूति विशेषज्ञ चिकित्सक सोनाली शेट्ये, सामाजिक कार्यकर्ता रोहिणी दिवेकर, दंत चिकित्सक डॉ. प्रीति मुंडे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। समाज के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित समाज के विकास व उन्नति के लिए स्मिता गायकवाड हमेशा प्रयत्नशील रहती हैं। वे महिला सक्षमीकरण, महिलाओं के लिए विविध प्रशिक्षण शिविर, युवाओं के लिए रोजगार मेला, स्वास्थ्य शिविर ऐसे विविध माध्यमों से समाज के सभी स्तरों के नागरिकों की सेवा में वे जुटी रहती हैं।
कार्यक्रम का आयोजन देवेंद्र शुक्ल फाउंडेशन के अध्यक्ष अमोल शुक्ल व उपाध्यक्ष अमित कंक द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ