‘मान कर्तृत्वाचा, सन्मान नेतृत्वाचा’ राज्यस्तरीय पुरस्कार से अमृत पठारे को सम्मानित करती हुईं पूर्व नगराध्यक्षा प्रा.डॉ. दीपा क्षीरसागर व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रही हैं।
हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
रयत सामाजिक प्रतिष्ठान, महाराष्ट्र राज्य की ओर से महाराष्ट्र राज्य के सामाजिक, शिक्षा व विविध क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वालों को ‘मान कर्तृत्वाचा, सन्मान नेतृत्वाचा’ राज्यस्तरीय पुरस्कार हर साल प्रदान करके उनके द्वारा जारी कार्यों की सराहना की जाती है।
इस साल का यह पुरस्कार महिला व बालविकास सलाहकार महाराष्ट्र शासन समिति की सदस्या व अमृत बहुउद्देशीय संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष अमृत कैलास पठारे को प्रदान किया गया है। पुरस्कार का स्वरूप सम्मानपत्र, सम्मानचिन्ह व फेटा था।
इस अवसर पर पूर्व नगराध्यक्षा प्रा.डॉ. दीपा क्षीरसागर, फिल्म निर्देशक राजकुमार दाभाडे, मराठी चित्रपट महामंडल अध्यक्ष प्रशांत होर्शिल, कोलिगित अभिनेता राजेश खर्डे ,कैलासदादा पठारे, एंकर पूजा चांडक, अभिनेत्री प्रीति हौसलमल, अभिनेत्री मनाली शिरूरकर, अभिनेत्री अपेक्षा निर्मल, राजेश दाभाडे, अभिनेता रविराज जाधव, राहुल हौसलमल, संगीता धसे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पुरस्कार का जवाब देते हुए अमृत कैलास पठारे ने कहा कि मैं समाज के सबसे निचले पायदान के वंचित और गरीब लोगों के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रही हूँ। रयत सामाजिक प्रतिष्ठान की ओर से मिला यह राज्यस्तरीय पुरस्कार मुझे प्रोत्साहित करनेवाला है। यह पुरस्कार मेरे लिए एक अमूल्य है। आपने यह पुरस्कार मुझे देकर मेरे सामाजिक कार्यों की सराहना की है।
पुरस्कार वितरण समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन रयत सामाजिक प्रतिष्ठान के सचिव आर. जी. माने द्वारा किया गया था।

0 टिप्पणियाँ