मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

उंड्री के जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय में मनाई गई शिवजयंती

हड़पसर, प्रतिनिधि (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय उंड्री में शिवजयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल के मुख्याध्यापक मिलिंद थोरात, समाज कल्याण विभाग के निलेश लोटके, पदवीधर शिक्षिका शशिकला दानवले के शुभ हाथों छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पूजन किया गया। इस समय छात्रों ने अपने भाषणों में छत्रपति शिवाजी के कार्यों की प्रशंसा की। 
स्कूल के छात्र आदित्य खंडागले ने पोवड़ा प्रस्तुत कर उपस्थितों का दिल जीता। इस अवसर पर यहां स्कूल के उपशिक्षक माधव शिंदे, उपशिक्षिका मुक्ता कटके, सुरेखा माटे, अर्चना कुंभारकर, पूनम वेदपाठक, वाजिदा शेख, वैशाली वाघ, सीमा आदलिंगे व विद्यार्थी उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन पदवीधर शिक्षक राजेंद्र कुंभारकर और आभार प्रदर्शन संजय खोपडे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ