मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

लोणकर बस्ती के करीब एक साल से खुला पड़ा है बिजली का डीपी बॉक्स !

केशवनगर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
केशवनगर स्थित लोणकर बस्ती, साढ़े सतरानली रोड, ग्रैफिटी गेट के पास करीब एक साल से बिजली का डीपी बॉक्स खुला हुआ है, जिसके कारण नागरिकों की जान को खतरा हो गया है। इस जगह पर डीपी   बॉक्स    लगभग एक साल से इसी प्रकार से खुला पड़ा है। बिजली विभाग का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। स्थानीय नागरिक परेशान हैं। नागरिकों का कहना है कि बिजली प्रशासन तब तक ध्यान नहीं देगा जब तक यहां कोई घटना न घट जाए। हो सकता है कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। 
अतः बिजली प्रशासन से उनरोध है कि खुले हुए डीपी बॉक्स को जल्द से जल्द बंद किया जाए, जिससे नागरिकों को आने वाले खतरे से बचाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ