मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अभय पाटिल राष्ट्रीय, सामाजिक, शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

अभय पाटिल को संस्था की अध्यक्षा स्मिता वाघ पुरस्कार प्रदान करती हुईं, साथ में संस्था के संस्थापक रतन माली व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

मानवतावादी समाज सेवा संघटना, पुणे के आजीवन सदस्य अभय पाटिल को हाल ही में समाजसुधारक कै. शैलाताई रतन माली स्मारक समिति पुणे, बचपन वर्ल्ड फोरम व बचपन बचाओ समिति, घरट प्रकल्प पुणे द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय, सामाजिक, शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित  किया गया है। 
अभय पाटिल जो समाज की उन्नति के लिए अपना अमूल्य  योगदान देकर समाज में विविध सामाजिक एवं विधायक पहल का आयोजन करते हैं, उसे मद्देनजर रखते हुए कै. शैलाताई माली के स्मृति दिन के अवसर पर अभय पाटिल को संस्था की अध्यक्षा स्मिता वाघ के शुभ हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया है। समाज के हित के लिए विविध सामाजिक एवं विधायक पहल की मुहिम में अभय पाटिल अहम भूमिका निभाते हैं। 
इस अवसर पर यहां महात्मा फुले विद्यानिकेतन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रतन माली, सचिव रवींद्र वाघ, मानवतावादी समाज सेवा संघटना पुणे के सचिव अशोक जाधव, सलाहकार रोहिदास ऐकाड के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ