पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
भारतरत्नल डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 131 वीं जयंती पुणे रेल मंडल के सभी कार्यालयों, स्टेशनों तथा डिपो में मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम पुणे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेशकुमार सिंह ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया तथा दीप प्रज्ज्वलित किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रकाश उपाध्याय ने भी इस अवसर पर डॉ बाबासाहेब को मानवंदना दी। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए महान कार्यों पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राहुल पाटिल ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संयोजन विजय थोरात ने किया।
इस अवसर पर कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।
इस अवसर पर कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ