
31 से अधिक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 1000 कारीगर ले रहे हैं भाग
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि "हुनर हाट जैसी पहल से आत्मानिर्भर भारत को मजबूत किया जा रहा है।" उन्होंने कहा: "हुनर हाट के इस 40वें संस्करण में 31 राज्यों से आए एक हजार से अधिक शिल्पकारों और कारीगरों ने 400 स्टॉल लगाए हैं।"
उन्होंने याद किया कि किस तरह भारत ने संकट के समय में प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के आह्वान की कैसी प्रतिक्रिया दी और कहा, "भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।" उन्होंने कहा “हमने पीपीई किट, मास्क और यहां तक कि वेंटिलेटर का उत्पादन शुरू किया।”
उन्होंने सरकार द्वारा शुरू की गई 'तेजस' योजना के बारे में भी जानकारी दी जिसके तहत भारत यूएई को कुशल जनशक्ति भेजेगा। उन्होंने बताया कि एक साल के भीतर, काम चाहने वाले 30,000 कुशल कारीगरों को संयुक्त अरब अमीरात भेजा जाएगा। श्री ठाकुर ने मीडियाकर्मियों से भी 40वें हुनर हाट में लगाए गए विभिन्न स्टालों पर ध्यान देने का आग्रह किया, ताकि उनकी जानकारी जनता तक पहुंचे और उनके उत्पादों को सही पहचान मिले।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की एक पहल हुनर हाट के बारे में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मुंबई के हुनर हाट में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' देखने और 'विविधता में एकता' के सार का अनुभव करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां आपको कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कटक तक देश की संस्कृति और कौशल का अनुभव मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले सात वर्षों में हुनर हाट के माध्यम से नौ लाख से अधिक कारीगरों और शिल्पकारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

श्री नकवी ने कहा कि ‘हुनर हाट', भारत की सदियों पुरानी पारंपरिक और पैतृक कला और शिल्प को बाजार और अवसर प्रदान करने का एक मंच है, जो 'स्वदेशी' और 'स्थानीय’ के अभियान को मुखर और मजबूत बना रहा है।
हुनर हाट क्यों जाएं?
31 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के 1,000 से अधिक कारीगर और शिल्पकार वर्तमान संस्करण में विभिन्न प्रकार के माल और कौशल प्रदर्शित कर रहे हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, नागालैंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल और देश के अन्य स्थानों के से आये स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन मुंबई के 'हुनर हाट' में किया जा रहा है।
हुनर हाट के मुख्य आकर्षण "विश्वकर्मा वाटिका" में, कारीगर पारंपरिक स्वदेशी उत्पादों को कैसे बनाया जाता है, इसका लाइव प्रदर्शन प्रदर्शित करेंगे।
एक थीमेटिक फूड कोर्ट 'मेरा गांव मेरा देश' स्थापित किया गया है जहां भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक खाद्य पदार्थों का स्वाद लिया जा सकता है। हाट में 60 से अधिक फूड स्टॉल लगाए गए हैं।

कुल 12 दिवसीय 'हुनर हाट' में आने वाले लोगों को अन्नू कपूर, पंकज उधास, सुदेश भोसले, सुरेश वाडकर, साधना सरगम, अमित कुमार, शैलेंद्र सिंह, शब्बीर कुमार, महालक्ष्मी अय्यर, भूमि त्रिवेदी, कविता पौडवाल, दलेर मेहदी, अल्ताफ राजा, रेखा राज, उपासना सिंह (कॉमेडी आर्टिस्ट), एहसान कुरैशी (कॉमेडी आर्टिस्ट), भूपिंदर सिंह भूप्पी, रानी इंद्राणी, मोहित खन्ना, प्रिया मलिक, जॉली मुखर्जी, प्रियाना मैत्रा, विवेक मिश्रा, दीपक राजा (कॉमेडी कलाकार), अदिति खांडेगल, अंकिता पाठक, सिद्धांत भोसले, राहुल जोशी, सुप्रिया जोशी, भूमिका मलिक, प्रेमा भाटिया, पॉश जेम्स जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के विभिन्न संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद मिलेगा।
'हुनर हाट' वर्चुअल प्लेटफॉर्म https://hunarhaat.org/ और https://gem.gov.in/ पर भी उपलब्ध है जहां से देश-विदेश के लोग ऑनलाइन उत्पाद खरीद सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ