मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अटल पेंशन योजना के तहत कुल नामांकन ने 4 करोड़ के आंकड़े को किया पार

वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान अटल पेंशन योजना के तहत 99 लाख से अधिक खातों का नामांकन किया गया

    मार्च 2022 तक अटल पेंशन योजना के तहत कुल नामांकन ने 4.01 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया हैजिसमें से 99 लाख से अधिक अटल पेंशन योजना के खाते वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान खोले गए थे। सभी श्रेणी के बैंकों की सक्रिय भागीदारी के कारण इस योजना को यह जबरदस्त सफलता मिली। लगभग 71 प्रतिशत नामांकन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा19 प्रतिशत नामांकन क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों द्वारा6 प्रतिशत नामांकन निजी क्षेत्र के बैंकों द्वारा, 3 प्रतिशत नामांकन भुगतान एवं लघु वित्त बैंकों द्वारा किया गया। भारतीय स्टेट बैंकइंडियन बैंकबैंक ऑफ इंडियाबैंक ऑफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक श्रेणी में वार्षिक लक्ष्य हासिल किया।
    जबकि विदर्भ कोंकण बैंकत्रिपुरा ग्रामीण बैंकझारखंड राज्य ग्रामीण बैंकपश्चिम बंगा ग्रामीण बैंकबड़ौदा यूपी बैंकउत्तरबंगा क्षेरिया ग्रामीण बैंकआर्यावर्त बैंकबड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंकउत्तर बिहार ग्रामीण बैंकमहाराष्ट्र ग्रामीण बैंकओडिशा ग्राम्य बैंकमध्य प्रदेश ग्रामीण बैंककर्नाटक विकास ग्रामीण बैंकचैतन्य गोदावरी ग्रामीण बैंकतेलंगाना ग्रामीण बैंकआंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंकबड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकराजस्थान मरुधारा ग्रामीण बैंकदक्षिण बिहार ग्रामीण बैंकप्रथम यूपी ग्रामीण बैंकपंजाब ग्रामीण बैंकपुडूवई भरथियार ग्राम बैंकआंध्र प्रगति ग्रामीण बैंकमणिपुर रूरल बैंक और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक श्रेणी में वार्षिक लक्ष्य हासिल किए। इसके अलावातमिलनाडु मर्केंटाइल बैंकएयू स्मॉल फाइनेंस बैंकश्री महिला सेवा सहकारी बैंकद कालूपुर कमर्शियल को-ऑपरेटिव बैंकसाबरकांठा डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक और राजकोट नागरिक सहकारी बैंक ने अन्य बैंक श्रेणियों में वार्षिक लक्ष्य हासिल किया।
    बैंकों के अलावा बिहारझारखंडअसमउत्तर प्रदेशपश्चिम बंगालराजस्थानमध्य प्रदेशओडिशा और त्रिपुरा के 9 राज्य स्तरीय बैंकर्स समितियों ने अटल पेंशन योजना के तहत वार्षिक लक्ष्य हासिल किए। 31 मार्च, 2022 तक अटल पेंशन योजना के तहत कुल नामांकन में सेलगभग 80 प्रतिशत ग्राहकों ने 1000 रुपये की पेंशन योजना और 13 प्रतिशत ग्राहकों ने 5000 रुपये की पेंशन योजना का विकल्प चुना है। अटल पेंशन योजना के कुल ग्राहकों में से 44 प्रतिशत महिला ग्राहक हैं जबकि 56 प्रतिशत पुरुष ग्राहक हैं। इसके अलावाअटल पेंशन योजना के कुल ग्राहकों में से45 प्रतिशत ग्राहकों की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच है।
    वर्ष 2021 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भाषण मेंहमारे माननीय प्रधानमंत्री ने प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अटल पेंशन योजना का लाभ पहुंचाने सहित सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की संतृप्ति पर जोर दिया। सरकार के संतृप्ति मिशन के अनुरूप, पीएफआरडीए ने देश भर में सभी एसएलबीसी और आरआरबी के सहयोग से आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करने का बीड़ा उठाया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान, ऐसे 13 आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए गए और शेष कार्यक्रम चालू वित्तीय वर्ष में आयोजित किए जायेंगे।
    पीएफआरडीए ने वेबिनार और टाउनहॉल की बैठकों के माध्यम से अटल पेंशन योजना के आउटरीच कार्यक्रमों के लिए अन्य केन्द्रीय मंत्रालयोंराज्य सरकारों और एनआरएलएम/एसआरएलएम जैसी एजेंसियों को शामिल करते हुएजन ​​धन खाताधारकों को लक्षित करनेयुवाओं को लक्षित करने के लिए नामांकन के डिजिटल मोड को बढ़ावा देने की रणनीति बनाई है।
    अटल पेंशन योजना पीएफआरडीए द्वारा प्रशासित भारत सरकार की सुनिश्चित पेंशन योजना है। यह योजना भारत के 18-40 वर्ष के आयु वर्ग के किसी भी नागरिक को बैंक या डाकघर की शाखाओं, जहां उसका बचत बैंक खाता है, के माध्यम से शामिल होने की अनुमति देती है। इस योजना के तहतएक ग्राहक को उसके योगदान के आधार पर 60 वर्ष की आयु से 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये प्रति माह तक का न्यूनतम गारंटी पेंशन मिलेगा। ग्राहक की मृत्यु के बाद  उसके जीवनसाथी को समान पेंशन का भुगतान किया जाएगा और ग्राहक और उसके जीवनसाथी, दोनों, के निधन पर ग्राहक की 60 वर्ष की आयु तक जमा की गई पेंशन राशि नामांकित व्यक्ति को वापस कर दी जाएगी।
पीएफआरडीए अटल पेंशन योजना के तहत कुल नामांकन को और आगे बढ़ाने तथा भारत को एक पेंशनभोगी समाज बनाने की दिशा में योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ