मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाप्रबंधक द्वारा पुणे रेल मंडल विभिन्न उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत

पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

पुणे रेल मंडल यात्रियों तथा अन्य विकास गतिविधियों के क्षेत्र में लगातार प्रयासरत रहा है। इस बार भी पुणे मंडल को उसकी उल्लेखनीय सेवाओं एवं कार्यों के लिए महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया है। मंडल की उपलब्धियों के लिए परिचालन विभाग को गाड़ियों को समय पर चलाने के लिए पंक्चुअलिटी शील्ड सहित सामग्री प्रबंधन, कार्मिक एवं निर्माण विभाग को भी शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। साथ ही मंडल के इंजीनियरिंग विभाग को उरुली स्टेशन पर बनाए गए गार्डन के बेहतर रखरखाव के लिए शील्ड घोषित की गई। 
पुणे मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा ने अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ ये पुरस्कार ग्रहण किए। परिचालन विभाग से वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. स्वप्निल नीला, सामग्री प्रबंधन विभाग से वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विनोदकुमार मीणा, कार्मिक विभाग से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे  तथा इंजीनियरिंग विभाग से वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) पी. के. चतुर्वेदी उपस्थित थे। 
पुणे में शील्ड आने पर मंडल कार्यालय में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत कर जश्न मनाया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेशकुमार सिंह, प्रकाश उपाध्याय ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। श्रीमती शर्मा ने आने वाले समय में सभी से और बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रयासरत रहने का आवाहन किया।
इसके साथ ही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) पी. के. चतुर्वेदी, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक  विनोदकुमार मीणा, उपमुख्य इंजीनियर (निर्माण) सागर चौधरी, हिंदी विभाग के अधिकारी डॉ. शंकरसिंह परिहार, प्रोटोकॉल निरीक्षक मिलिंद वाघोलीकर, स्टेशन प्रबंधक अनिल नायर, टिकट निरीक्षक राजेंद्र काटकर, वाणिज्य निरीक्षक विमिंदर, लेखा सहायक के. कृष्णकुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कमलेशकुमार जैन, राजू सालवे तथा संजयकुमार, जूनियर इंजीनियर प्रगति पटेल, कल्याण निरीक्षक रवीन्द्र लवले, वरिष्ठ अनुवादक राजू  तलेकर, मास्टर क्राफ्ट्समैन सत्यजित मोडक, रेल सुरक्षा बल के  मनसाराम बागुल, ट्रैक मैन्टेनर संदीप एम. कंजारभट तथा सिद्धेश्वर बी. मूटनल, सहायक श्रीमती सुनंदा मानकर, रणजीतकुमार तथा अनिलकुमार को महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें प्रशस्तिपत्र, नकद पुरस्कार शामिल है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ