मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मरम्मत के कारण रेल फाटक सड़क यातायात के लिए बंद

पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
वाल्हा-निरा स्टेशन के दरम्यान रेलवे किमी 79/0-1 पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 27 पर मरम्मत तथा रखरखाव संबंधी तकनीकी कार्य किए जाएंगे, इस कारण यह रेल फाटक गुरुवार दिनांक 28 अप्रैल को सुबह 07.00 बजे से शुक्रवार दिनांक 29 अप्रैल सुबह 07.00 बजे तक सड़क यातायात के लिये बंद रहेगा।
उपरोक्त अवधि में सड़क यातायात हेतु विकल्प के रूप मेंनिरा-मोरगांव- जेजुरी सड़क उपलब्ध है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ