पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
तलेगांव रेलवे स्टेशन एरिया में महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च एमआईएमईआर कॉलेज के पास की रेलवे भूमि पर 63 लोगों द्वारा किए गए अनधिकृत कब्जे तथा अतिक्रमण हटाने के लिए इन रहवासियों को रेल प्रशासन द्वारा 11 अप्रैल 2022 तथा रेलवे एस्टेट ऑफिसर-पुणे द्वारा 13 अप्रैल 2022 को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इस नोटिस को ये लोग न तो लगाने दे रहे हैं और न ही स्वीकार कर रहे तथा अतिक्रमित एरिया में लाउडस्पीकर पर रेल प्रशासन द्वारा अनधिकृत कब्जे को तुरंत खाली करने के बारे में बार-बार घोषणाएं भी की गईं, जिसे इन लोगों ने अनदेखा किया। सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने के बारे में माननीय सर्वोच्च न्यायालय से समय समय पर जारी मार्गदर्शी निर्देशों के अनुसार ही यह कार्रवाई की जा रही है, लेकिन ये लोग रेल प्रशासन के साथ असहयोगपूर्ण रवैया अपना रहे हैं जो रेलवे जमीन पर जबरदस्ती अतिक्रमण करने की उनकी मंशा को दिखाता है।
उपरोक्त के बारे में रेल प्रशासन द्वारा 26 अप्रैल 2022 को मंडल रेल प्रबंधक (कार्य) के कार्यालय, पुणे में अतिक्रमणकारियों को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया है। इसके तुरन्त बाद रेल प्रशासन अपनी भूमि पर अतिक्रमण खाली करवाने की कार्रवाई शुरू करेगा, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ