मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रेल राज्यमंत्री द्वारा पुणे में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक : अनेक विषयों पर की विस्तृत चर्चा

पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री, कोयला एवं खान मंत्री श्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने पुणे में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। पुणे रेल मंडल पर चल रहे विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं, पुणे-मिरज रेल लाइन का दोहरीकरण और रेल विद्युतीकरण परियोजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों, रेल सेवाएं, ट्रेनों के स्टॉपेज देना, रेल लाइन के दोहरीकरण के दौरान भू संपादन संबंधी मुद्दों, लेवल क्रासिंग गेट के आसपास बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या, रेलवे जमीन पर अतिक्रमण की समस्या आदि विषयों के बारे में रेल राज्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में महाराष्ट्र के कृषि राज्यमंत्री श्री विश्वजीत कदम, सांसद श्री रणजीतसिंह नाइक निंबालकर, श्री श्रीरंग अप्पा बारणे, तथा विधायक श्री राहुल कुल, श्री महेश शिंदे, श्री सुरेशभाऊ खाडे, श्री संजय जगताप तथा श्री भीमराव तापकीर सहित बीजेपी पुणे शहर अध्यक्ष श्री जगदीश मुलीक, पूर्व विधायक श्री योगेश टिलेकर , श्री बालाभेगडे, नगरसेवक श्री अरविंद शिंदे सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने  उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस बैठक में रेलवे के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।       
बैठक को संबोधित करते हुए रेल राज्यमंत्री श्री दानवे ने पुणे मंडल पर चल रहे विकास कार्यों सम्बन्धी परिदृश्य पर प्रकाश डाला। बैठक में उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया तथा यात्री सुविधाओं को बढ़ाने, रेलवे प्रोजेक्ट में आ रही बाधाओं पर भी अपनी बात कही तथा सुझाव दिए। इस पर रेल राज्यमंत्री श्री दानवे ने बताया कि चल रहे सभी कार्यों को तेजी दी जाएगी तथा जो काम मंडल, मुख्यालय स्तर पर हो सकते हैं उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं तथा जो मंत्रालय स्तर के हैं उन पर भी उचित निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने रोड ओवर ब्रिज, रेल अंडर ब्रिज निर्माण के कार्यों को तेज करने पर बल दिया। रेल राज्यमंत्री श्री दानवे ने कहा कि रेलों पर विकास कार्य प्रगति पर है जिसमें उन्होंने सभी से सहयोग का आहवान किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ