मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बहुत ही अच्छे हैं तमिल एसोसिएशन के काम : राकांपा शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप

तमिल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित तमिल नववर्ष स्नेह समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप, पूर्व राज्यमंत्री बालासाहब शिवरकर, श्री अरविंद पिल्ले, संतोष कुमार व अन्य उपस्थित थे।

हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

तमिल एसोसिएशन के काम के लिए हमेशा मदद करते रहेंगे। तमिल एसोसिएशन का कार्य बहुत ही अच्छा है। आपके कार्य के लिए हम हमेशा आपके साथ रहेंगे। यह विचार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप ने व्यक्त किए। 
तमिल वेलफेयर एसोसिएशन के तमिल नववर्ष और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री अरविंद पिल्ले व संतोष कुमार द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, तब प्रमुख अतिथि के रूप में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पूर्व राज्यमंत्री बालासाहब शिवरकर, एडवोकेट महेश पुंडे, मानवतावादी समाज सेवा संघटना पुणे के सचिव श्री अशोक जाधव, उपाध्यक्ष श्री प्रकाश रावलकर, श्री श्रीनिवास नंबियार, मेहमूदशा भंडारी, अनिल वाघमारे व बालासाहब बारवकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
इस अवसर पर संघ के नामफलक का उद्घाटन डॉ. रवि पिल्ले के शुभ हाथों किया गया। तमिल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से छोटी लड़कियों और महिलाओं के लिए तमिल पोशाक की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवालों को वरिष्ठ पत्रकार श्री अशोक बालगुडे एवं श्रीनिवास नांबियार ने पुरस्कृत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ