मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आम आदमी पार्टी सदस्य पंजीकरण अभियान का रामटेकड़ी में किया गया आयोजन

आम आदमी पार्टी सदस्य पंजीकरण अभियान का रामटेकड़ी में आयोजन किया गया था।

हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

आम आदमी पार्टी सदस्य पंजीकरण अभियान का रामटेकड़ी में सफलतापूर्वक आयोजन आप कार्यकर्ता तुकाराम शिंदे द्वारा किया गया था, जिसे परिसर के   नागरिकों ने भी बहुत अच्छा प्रतिसाद दिया है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तुकाराम शिंदे और डॉ. किशोर शहाणे ने कहा कि आम आदमी पार्टी के माध्यम से हड़पसर व परिसर की समस्या हल करने के लिए हम संघर्ष करेंगे। आम जनता को जो दिक्कतें व मूलभूत सुविधाओं से जूझना पड़ता है उसके खिलाफ नागरी समस्या हल करने के लिए हम आवाज उठाएंगे। आम आदमी पार्टी को जन जन तक पहुंचाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। आप आज समाज के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प बन गया है। आप आम जनता की ताकत बन गया है। पंजीकरण मुहिम में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता डॉ. किशोर शहाणे, तुकाराम शिंदे,  शफी ईनामदार, डी.जी. पवार, इम्तियाज शेख, मुशर्रफ खान, राजू इनामदार, हड़पसर के पदधिकारी ललिता गायकवाड, संतोष पाटोले के साथ आप के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ