मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र आरोग्य मंडल व रोटरी क्लब ऑफ न्यू कल्याण द्वारा विकलांगों के लिए कृत्रिम पैर लगाने हेतु शिविर का किया गया आयोजन

75 विकलांगों को मुफ्त कृत्रिम पैर लगाए गए
महाराष्ट्र आरोग्य मंडल व रोटरी क्लब ऑफ न्यू कल्याण की ओर से विकलांगों की सेवा में कृत्रिम पैर लगाने हेतु शिविर का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया था। 

हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

विकलांगों की सेवा के लिए महाराष्ट्र आरोग्य मंडल व रोटरी क्लब ऑफ न्यू कल्याण की ओर से कृत्रिम पैर (पैर बिठाना) शिविर का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया था। दुर्घटना या कुछ चिकित्सा कारणों से अपने पैर खो देनेवाले 75 विकलांगों को कृत्रिम पैर (जयपुर फूट) का मुफ्त वितरण किया गया। विश्व प्रसिद्ध आईटी कंपनी, एटोस इंडिया ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व कोष (सीएसआर) के तहत इस आयोजन को आर्थिक सहायता प्रदान की। विकलांगों के पैरों को मापने और पैर बिठाने के लिए   20 मार्च, 3 अप्रैल और 15 अप्रैल 2022 इन तीन दिनों में शिविर का आयोजन महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के साने गुरुजी प्राथमिक विद्यामंदिर, हड़पसर में किया गया था। यह जानकारी महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव श्री अनिल गुजर ने दी है।
श्री अनिल गुजर ने आगे बताया कि पुणे, औरंगाबाद, अहमदनगर, सातारा जिलों के जरूरतमंद दिव्यांग पुरुषों और महिलाओं ने इस शिविर का लाभ उठाया। जो लोग अपने पैर खो देते हैं वे न केवल अपनी नौकरी खो देते हैं बल्कि स्वाभिमान से जीवन जीने की उनकी आशा भी खो देते हैं। हल्के और उच्च गुणवत्तावाले कृत्रिम पैर मुफ्त में मिलने के कारण अब दिव्यांग पुरुष और महिलाएं अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। लाभार्थियों ने एटोस इंडिया के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। 
इस अवसर पर यहां श्री भगवान चौधरी, श्री सुरेश गुजर, श्री माधव पडवल, श्री अमोल झगडे, रोटरी क्लब न्यू कल्याण के श्री नितिन माचकर, श्री. नामदेव चौधरी, श्री गौतम दिवाडकर, श्री धीरेंद्र सिंह, श्री केदार पोंक्षे, श्री कैलाश देशपांडे, श्री संजय देसाई, पल्लवी देसाई, श्री सुभाष रायचूरा आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ